देहरादून : स्वास्थ्य विभाग में एएनएम के 391 पदों पर 13 फरवरी से ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू होगी। उत्तराखंड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड ने उक्त पदों के लिए विज्ञापन जारी कर दिया है। वर्षवार मेरिट के आधार पर जिलावार अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। आवेदन करने की अंतिम तिथि चार मार्च तय की गई है।
उत्तराखंड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड के परीक्षा नियंत्रक प्रो. विजय जुयाल ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग में एएनएम के 391 पदों पर सीधी भर्ती के लिए विज्ञप्ति जारी कर दी गई है। इसमें 299 पद अनारक्षित श्रेणी के हैं। जबकि 17 पद एससी, 11 पद एसटी, 26 पद अन्य पिछड़ा वर्ग और 38 पद आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए निर्धारित हैं।
इन पदों के लिए 13 फरवरी से अभ्यर्थी आवेदन कर सकेंगे। एएनएम पदों के लिए भारतीय नर्सिंग परिषद की ओर से निर्धारित शैक्षिक अर्हता, बेसिक स्वास्थ्य कार्यकर्ता प्रशिक्षण कोर्स, उत्तराखंड नर्सेस एंड मिडवाइव्स काउंसिल में पंजीकरण अभ्यर्थी पात्र होंगे। उन्होंने बताया कि बोर्ड की वेबसाइट www.ukmssb.org पर आवेदन किया जाएगा। चार मार्च शाम पांच बजे तक वेबसाइट आवेदन के लिए खुली रहेगी।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…