भारी बारिश की संभावनाओं को देखते हुए मौसम विभाग की ओर से रेड अलर्ट जारी किया गया है। देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल, चंपावत, ऊधमसिंह नगर, बागेश्वर, पिथौरागढ़, हरिद्वार समेत राज्य के नौ जिले में अगले 24 घंटे के भीतर भारी से बहुत भारी बारिश के आसार है। इन नौ जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश के साथ-साथ कहीं-कहीं बिजली गिरने की भी संभावना जताई गई है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह ने बताया कि उपरोक्त नौ जिलों में नदियों, नालों के किनारे बसे लोगों के साथ ही भूस्खलन संभावित इलाकों में बसे लोगों को सावधान रहने की जरूरत है।
इन जिलों में आपदा प्रबंधन से जुड़े अफसरों को 24 घंटे सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। उन्हें नदियों के जलस्तर पर नजर रखने और साथ ही भूस्खलन और बादल फटने से आने वाली आपदाओं के मद्देनजर एहतियाती कदम उठाने के लिए भी कहा गया है। देहरादून की डीएम सोनिका ने आपदा नियंत्रण कक्ष का निरीक्षण करने के साथ ही रिस्पना, बिंदाल नदियों के किनारे बसी बस्तियों का भी दौरा कर सुरक्षा के सारे एहतियाती कदम उठाने के आदेश दिए हैं।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…