देहरादून: देहरादून राजभवन सचिवालय में सचिव राज्यपाल रविनाथ रामन ने 3 से 5 मार्च तक आयोजित होने वाले वसंतोत्सव-2023 की तैयारियों के संबंध में अधिकारियों के साथ बैठक की, साथ ही अधिकारियों को निर्देश दिए। सचिव राज्यपाल ने कहा वसंतोत्सव के दौरान सुरक्षा की दृष्टि से आगंतुकों के बैग ले जाए जाने पर रोक लगाई गई है। इसके अलावा पॉलिथीन को भी प्रतिबंधित किया गया है।
सचिव राज्यपाल ने कहा वसंतोत्सव को लेकर समय से सभी तैयारियां पूरी कर ली जाएं। उन्होंने पुष्प प्रदर्शनी के दौरान ट्रैफिक व पार्किंग की समुचित व्यवस्था के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा वसंतोत्सव में आने वाले आंगतुकों के लिए पीने के पानी सहित मोबाइल टॉयलेट आदि की व्यवस्था की जाए।
सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए संस्कृति विभाग से आवश्यक समन्वय स्थापित किया जाए। सचिव ने कहा कि यह वर्ष अंतरराष्ट्रीय मिलेट्स दिवस के रूप में मनाया जा रहा है, इसके लिए हमें अधिक से अधिक मिलेट्स फसलों को प्रचारित करने पर विशेष ध्यान देना होगा।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…