देहरादून:- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि पिछले वर्ष चारधाम यात्रा ऐतिहासिक रही। इस बार भी यात्रा रिकार्ड तोड़ होगी। सरकार यात्रा को सुरक्षित और सुगम बनाने के लिए सभी तरह के इंतजाम करेगी। इसकी तैयारियां चल रही हैं मुख्यमंत्री शुक्रवार को मीडियाकर्मियों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पिछले साल गंगोत्री, यमुनोत्री, बदरीनाथ और केदारनाथ की यात्रा ऐतिहासिक रही।
यात्रा दो साल बाद शुरू हुई थी। तब कुछ चुनौतियां थीं। कुछ काम होने थे। हमने इन्हें पूरा करने के लिए काफी प्रयास किए। तब पूरे देश से चारधाम यात्रा पर रिकॉर्ड तोड़ श्रद्धालु आए। इस साल की यात्रा के लिए हम तैयारी कर रहे हैं। हमारी कोशिश है कि यात्रा पर आने वाले यात्रियों को कोई असुविधा न हो। उनकी यात्रा को सुगम और सुरक्षित बनाने की दिशा में हम काम कर रहे हैं। हमें यात्रियों को सुरक्षा भी देनी है और उनकी सुविधाओं का प्रबंधन भी करना है। सीएम ने कहा कि भगवान बदरीनाथ के आशीर्वाद से इस साल भी चारधाम यात्रा पर रिकार्ड तोड़ यात्री आएंगे।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…