उत्तराखण्ड

वायुसेना में मेडिकल असिस्टेंट कैडर की भर्ती के लिए पंजीकरण शुरू, उत्तराखंड युवाओं के लिए बेहतर मौका

उत्तराखंड:-  वायुसेना में मेडिकल असिस्टेंट कैडर की भर्ती के लिए पंजीकरण शुरू हो चुका है। यह भर्ती तीन से 12 जुलाई तक एयरफोर्स स्टेशन चंडीगढ़ में होनी है। भर्ती वायु सेना चयन केंद्र रेस कोर्स नई दिल्ली की ओर से की जा रही है। जिसमें उत्तराखंड, पंजाब, हिमाचल, जम्मू कश्मीर, चंडीगढ़ और लद्दाख के युवा ही प्रतिभाग कर सकते हैं।   वायुसैनिक चयन केंद्र के कमान अधिकारी विंग कमांडर विशाल चोपड़ा ने बताया कि वायुसेना में नौकरी पाने के लिए उत्तराखंड, पंजाब, हिमाचल, जम्मू कश्मीर, चंढ़ीगढ़ और लद्दाख के युवाओं के लिए सुनहरा मौका है। उन्होंने कहा कि पुरुष उम्मीदवारों के लिए एयरमैन मेडिकल असिस्टेंट और मेडिकल असिस्टेंट के लिए भर्ती रैली होगी।

शैक्षणिक योग्यता के लिए उम्मीदवारों का न्यूनतम 50 प्रतिशत अंकों के साथ भौतिक, रसायन विज्ञान, बायोलाजी और अंग्रेजी विषयों में केंद्रीय, राज्य और केंद्रशासित प्रदेश द्वारा मान्यता प्राप्त शिक्षा बोर्डों से इंटरमीडिएट समकक्ष परीक्षा में उत्तीर्ण होना आवश्यक है। उन्होंने बताया कि पंजीकृत उम्मीदवारों को प्रोविजनल एडमिट कार्ड जारी करके भर्ती रैली में उपस्थित होने की अनुमति दी जाएगी। रैली में भाग लेने के लिए उम्मीदवारों को पहले पंजीकरण कराना अनिवार्य होगा। पंजीकरण 22 मई से शुरू हो चुका है। जो पांच जून रात 11 बजे तक होगा। पंजीकरण https://www.airmenselection.cdac.inवेब पोर्टल पर करा सकते हैं। भर्ती रैली में शामिल होने वाले युवाओं का जन्म दो जनवरी 2004 और दो जनवरी 2008 के बीच होना चाहिए।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

6 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

6 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

6 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

6 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

6 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

6 months ago