दो दिन बाद सोमवार को मौसम साफ हुआ तो तापमान में इजाफा देखने को मिला। रविवार को बारिश-बर्फबारी के चलते दून का अधिकतम तापमान सामान्य से छह डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क गया था। सोमवार को यह तापमान तीन डिग्री इजाफे के साथ 22.3 डिग्री रहा। इसके चलते ठंड से राहत मिली।
मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार आज प्रदेश के मैदानी इलाकों में घना कोहरा छा सकता है। ऊधमसिंह नगर और हरिद्वार जिले में कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया गया है। जबकि अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहेगा। केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया, ऊधमसिंह नगर और हरिद्वार को छोड़ अन्य सभी जिलों में मौसम साफ रहेगा।
बदरीनाथ हाईवे माणा गांव तक बंद, औली-मलारी में फिसल रहे वाहन
बर्फबारी के बाद सोमवार को मौसम सामान्य हो गया। चटख धूप खिलने से लोगों को कड़ाके की ठंड से राहत मिली है। ताजी बर्फबारी के कारण बदरीनाथ हाईवे बदरीनाथ धाम से आगे माणा गांव तक बंद हो गया है। ज्योतिर्मठ-मलारी हाईवे छोटे वाहनों की आवाजाही के लिए खुला है लेकिन बर्फ पर वाहनों के टायर फिसल रहे हैं। औली सड़क पर भी सात किमी से आगे बर्फ होने से वाहनों की आवाजाही में दिक्कतें आ रही हैं।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…