उत्तराखण्ड

गर्मी से जल्द मिल सकती है राहत, इन 5 जिलों में बारिश होने के आसार

उत्तराखंड:-  उत्तराखंड में मौसम शुष्क बना हुआ है और पहाड़ से मैदान तक तपिश बढ़ गई है। मैदानी क्षेत्रों में चिलचिलाती धूप पसीने छुटा रही है। सप्ताहभर में प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में अधिकतम तापमान में पांच डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि दर्ज की गई है। उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों के साथ दून में भी आज (सोमवार को) मौसम बदलने के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र ने देहरादून, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले के कुछ इलाकों में तेज गर्जन के साथ हल्की बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।

उत्तराखंड में गर्मी अपने तेवर दिखाने लगी है। रविवार को राजधानी दून के तापमान ने अपना नौ साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया। दिन में गर्म हवाएं चलने से रात के न्यूनतम तापमान में भी इजाफा दर्ज किया जा रहा है।  दून का अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री बढ़ने के साथ 35.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। इससे पहले 2015 में इसी दिन अधिकतम तापमान 34.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। भले ही पश्चिमी विक्षोभ के चलते बीते कुछ दिनों से उत्तराखंड के पर्वतीय इलाकों में मौसम बदलने से गर्मी का अहसास कम हो रहा है। लेकिन, मैदानी इलाकों में तापमान बढ़ने से गर्मी सताने लगी है।

आलम यह है कि दिन के समय गर्म हवाएं चलने से बाहर निकलना मुश्किल होने लगा है। चिलचिलाती हुई धूप जमकर परेशान कर रही है। दूनवासी जरूरी होने पर ही घर से बाहर निकल रहे हैं। सड़कों पर महिलाएं बच्चों को ढकती दिख रही हैं तो अन्य लोग भी गर्मी बचने के इंतजाम करके ही बाहर निकल रहे हैं। मौसम विज्ञान केंद्र निदेशक बिक्रम सिंह पश्चिमी विक्षोभ के चलते प्रदेशभर के मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। आने वाले दिनों में मैदानी इलाकों में तापमान बढ़ने की संभावना है। ऊंचाई वाले इलाकों को मौसम बदलने से राहत रहेगी।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

4 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

4 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

4 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

4 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

4 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

4 months ago