उत्तराखण्ड

उमस भारी गर्मी से मिली राहत, उत्तराखंड में सुबह की शुरूआत हुई रिमझिम वर्षा के साथ

उत्तराखंड:- प्रदेश के पर्वतीय जिलों में बुधवार को तेज बारिश होने की संभावना है। वहीं राजधानी देहरादून में देर रात से झमाझम बारिश है, साथ ही सुबह की शुरूआत रिमझिम बारिश के साथ हुई। मौसम विज्ञान केंद्र ने देहरादून समेत बागेश्वर, नैनीताल और चंपावत जिले के कुछ इलाकों में तेज बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है, जबकि अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहेगा। मैदानी इलाकों में तेज धूप खिलने से तापमान में बढ़ोतरी होने से गर्मी और उमस परेशान कर सकती है।

राज्य में 123 सड़क मार्ग बंद

राज्य में 123 सड़क मार्ग बारिश और भूस्खलन के चलते बंद हैं। इसमें राष्ट्रीय राजमार्ग, राज्य मार्ग से लेकर ग्रामीण मोटर मार्ग शामिल हैं। राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र के मुताबिक, सबसे अधिक प्रभावित देहरादून जिला है, यहां पर 21 ग्रामीण मोटर मार्ग और दो राज्यमार्ग बंद हैं। पिथौरागढ़ में 19, पौड़ी गढ़वाल 18, रुद्रप्रयाग 11, टिहरी 15, उत्तरकाशी 11 मार्ग बंद हैं। बागेश्वर में सात, अल्मोड़ा में चार, चमोली और नैनीताल तीन-तीन, ऊधमसिंह नगर में दो और चंपावत जिले में एक मार्ग बंद है।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

5 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

5 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

5 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

5 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

5 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

5 months ago