उत्तराखण्ड

ई-विधानसभा के लिए विधानसभा भवन में चल रहे हैं मरम्मत और नवीनीकरण के कार्य

देहरादून:-  नेशनल ई-विधान एप्लीकेशन (नेवा) योजना के तहत नवंबर-दिसंबर माह में होने वाले शीतकालीन सत्र से ई-विधानसभा शुरू करने की तैयारी है। देहरादून विधानसभा भवन में ई-विधानसभा के लिए मरम्मत और नवीनीकरण के कार्य चल रहे हैं। इसी माह तक सिविल कार्य पूरे हो जाएंगे। जिसके बाद आईटी सिस्टम और आईटी सिस्टम का काम किया जाएगा। सभी विधायकों और विधानसभा सचिवालय के कर्मचारियों को साफ्टवेयर से संबंधित जानकारी के लिए प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। संसदीय कार्य मंत्रालय सभी राज्यों की विधानसभाओं को ई-विधानसभा में परिवर्तित के लिए नेशनल ई-विधान एप्लीकेशन योजना शुरू की है।

कई राज्यों में ई-विधानसभा शुरू हो गई है। लेकिन उत्तराखंड में अभी काम चल रहा है। पहले चरण में विधानसभा के मुख्य मंडप, सभागार कक्ष, नेता प्रतिपक्ष व दलीय नेताओं के कक्षों का नवीनीकरण कार्य किए जा रहे हैं। विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने 31 जुलाई तक सिविल कार्य पूरा करने के लिए समय सीमा तय की है। आगामी विधानसभा का मानसून सत्र भी होना है।

विभागीय अधिकारियों को ई-विधानसभा बनाने के लिए चल रहे कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए गए। हमारा प्रयास है कि शीतकालीन सत्र से ई-विधानसभा को लागू किया जाए। इससे पहले सभी विधानसभा सदस्यों के साथ ही अधिकारी व कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। ई-विधानसभा बनने से सभी कार्य पेपरलैस होंगे। ऋतु खंडूड़ी भूषण, अध्यक्ष विधानसभा

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

4 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

4 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

4 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

4 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

4 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

4 months ago