उत्तराखण्ड

दिल्ली में केदारनाथ मंदिर की प्रतिकृति, तीर्थ पुरोहितों का आंदोलन मुख्यमंत्री से वार्ता के बाद स्थगित

देहरादून:-  दिल्ली में केदारनाथ मंदिर की प्रतिकृति को लेकर चार दिन से चला आ रहा तीर्थ पुरोहितों का आंदोलन मंगलवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से वार्ता के बाद स्थगित कर दिया गया।  केदार सभा के प्रतिनिधिमंडल को मुख्यमंत्री ने आश्वस्त किया कि केदारनाथ नाम से किसी दूसरे मंदिर का निर्माण नहीं होगा। इसके बाद तीर्थ पुरोहितों ने केदारनाथ धाम में सभा कर आंदोलन को फिलहाल स्थगित करने की घोषणा की।  इस बीच दिल्ली में केदारनाथ मंदिर की प्रतिकृति बनवा रहे श्री केदारनाथ धाम दिल्ली ट्रस्ट के संस्थापक सुरेंद्र रौतेला ने कहा कि धाम के नाम को लेकर अगर किसी को कोई आपत्ति है तो वह इसे बदलने को तैयार हैं। इससे पहले दोपहर में तीर्थ पुरोहितों ने अपनी मांग को लेकर चारों धाम में प्रदर्शन किया।

चारधाम तीर्थ पुरोहित महापंचायत के आह्वान पर दिल्ली में केदारनाथ मंदिर की प्रतिकृति के निर्माण का विरोध कर रहे तीर्थ पुरोहित पिछले चार दिन से आंदोलित थे। इस दौरान केदारनाथ धाम के साथ ही उन्होंने केदारघाटी में भी कई जगह प्रदर्शन किया।  इसके अलावा कांग्रेसियों ने भी दिल्ली में केदारनाथ धाम नाम से मंदिर बनाए जाने का कड़ा विरोध किया और इसमें प्रदेश सरकार की संलिप्तता का आरोप लगाया। हालांकि, मंगलवार को देहरादून में मुख्यमंत्री धामी से हुई वार्ता के बाद तीर्थ पुरोहितों ने आंदोलन स्थगित कर दिया। केदार सभा के अध्यक्ष राजकुमार तिवारी ने बताया कि सभा के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री धामी से मुलाकात कर इस मुद्दे पर उनसे वार्ता की।

मुख्यमंत्री ने आश्वस्त किया कि केदारनाथ नाम से किसी दूसरे मंदिर का निर्माण नहीं किया जाएगा। तीर्थ पुरोहितों ने उनसे ट्रस्ट द्वारा मंदिर के नाम पर बनाए गए क्यूआर कोड को भी हटवाने की मांग की। तीर्थ पुरोहितों ने मुख्यमंत्री से स्पष्ट कहा कि केदारनाथ नाम पर दूसरा मंदिर बनता है तो विरोध में आंदोलन के साथ जरूरत पड़ने पर न्यायालय की शरण भी ली जाएगी।  वहीं, दिल्ली में मंदिर बनवा रहे श्री केदारनाथ धाम दिल्ली ट्रस्ट के संस्थापक सुरेंद्र रौतेला ने देहरादून में पत्रकारों को बताया कि प्रदेश का मुखिया होने के नाते मुख्यमंत्री धामी को पिछले दिनों मंदिर के भूमिपूजन के लिए दिल्ली बुलाया गया था। लेकिन, उत्तराखंड सरकार की ओर से मंदिर निर्माण में किसी भी तरह का सहयोग नहीं दिया गया है। इससे पूर्व, केदारनाथ मंदिर की प्रतिकृति को लेकर तीर्थ पुरोहितों ने केदारनाथ के साथ ही बदरीनाथ, गंगोत्री व यमुनोत्री धाम में प्रदर्शन किया। उनका कहना था कि दिल्ली में केदारनाथ धाम के नाम से मंदिर बनाया जाना पूरी तरह गलत और परंपरा के विरुद्ध है।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

7 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

7 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

7 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

7 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

7 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

7 months ago