उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री धामी से उत्तराखण्ड सचिवालय संघ के प्रतिनिधियों ने की भेंट

देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से उत्तराखण्ड सचिवालय संघ के प्रतिनिधियों ने भेंट कर कार्मिकों की मांगों के संबंध में अवगत कराया। मुख्यमंत्री ने संघ की मांगों सम्बन्धी पत्रावलियों पर अपनी सहमति प्रदान की है। मुख्यमंत्री द्वारा जिन पत्रावलियों पर स्वीकृति दी गई है, उनमें सचिवालय में कार्यरत राज्य सम्पत्ति विभाग के अधिकारियों/कर्मचारियों को सचिवालय विशेष भत्ते को ग्रेड-पे का 50% को पुनरीक्षित करते हुए ग्रेड-पे का 85% किए जाने की स्वीकृति शामिल है। राज्य सरकार के कार्मिक वर्ष में 300 दिन का उपार्जित अवकाश लेने के बाद भी 1 जनवरी/1 जुलाई को अर्जित क्रमशः 16 दिन और 15 दिन के उपार्जित अवकाश का उपभोग कर सकेंगे। जिसके तहत कुल 31 दिन का अवकाश संबंधित वर्ष में 31 दिसम्बर तक कार्मिकों द्वारा उपभोग किया जा सकेगा। मुख्यमंत्री ने राज्य सरकार की महिला सरकारी सेवकों, एकल अभिभावक (महिला/पुरुष) को अवकाश वेतन देय होने की सहमति प्रदान की है। इसके साथ ही अवकाश की अवधि के दौरान बाल्य देखभाल के लिए अवकाश पर जाने से पूर्व प्राप्त वेतन के बराबर अवकाश वेतन देने की भी सहमति दी है।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

4 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

4 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

4 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

4 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

4 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

4 months ago