उत्तराखण्ड

वन दरोगा भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी, 359 अभ्यर्थियों का हुआ चयन

देहरादून;-  उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने वन दरोगा भर्ती परीक्षा का बाकी रिजल्ट भी जारी कर दिया है। चुने गए 359 नए अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा सात व आठ अगस्त को होगी। आयोग सचिव एसएस रावत के मुताबिक, वन दरोगा भर्ती की परीक्षा 11 जून को आयोजित की गई थी।

आयोग ने कुल विज्ञापित पदों के सापेक्ष 615 का रिजल्ट जारी करते हुए शारीरिक मापजोख परीक्षा कराने की सूचना जारी की थी। इस सूची में ऐसे चयनित अभ्यर्थी, जिनका 16 से 25 जुलाई 2021 के बीच ऑनलाइन वन दरोगा परीक्षा के आधार पर शारीरिक मापजोख व दक्षता परीक्षा में क्वालिफाईड पाए गए थे। उन्हें दोबारा इस परीक्षा में शामिल नहीं किया जाएगा। ऐसे 256 अभ्यर्थियों के लिए आयोग तीन, चार व सात अगस्त को अभिलेख सत्यापन कर रहा है।

बाकी 359 अभ्यर्थियों के लिए राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में सात व आठ अगस्त को शारीरिक दक्षता परीक्षा होगी। इसके बाद आयोग अंतिम चयन परिणाम जारी करेगा। इससे पहले आयोग ने जो रिजल्ट जारी किया था, इसी तकनीकी पेच के कारण शारीरिक दक्षता व अभिलेख सत्यापन नहीं हो पाया था। अब इसका समाधान करते हुए आयोग ने पूरी जानकारी वेबसाइट पर जारी की है।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

6 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

6 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

6 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

6 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

6 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

6 months ago