कारगिल दिवस के मौके पर रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल राज्यपाल गुरमीत सिंह ने कारगिल युद्ध में शहीद हुए वीर सैनिकों को श्रद्धांजलि दी। राज्यपाल ने देहरादून के गढ़ी कैंट में बने लाल गेट पर कारगिल युद्ध के शहीदों को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान आर्मी के कई रिटायर्ड अधिकारी भी मौजूद रहे।
कारगिल दिवस को आज देश भर में शौर्य दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। उत्तराखंड से भी कारगिल युद्ध में 75 वीर जवानों ने अपनी शहादत दी थी। वहीं राज्यपाल गुरमीत सिंह ने कहा कि जिन शहीदों ने कारगिल युद्ध में अपनी शहादत दी है, मैं उनको नमन करता हूं, और उनकी शहादत को सलाम करता हूं, जिन्होंने देश के लिए अपने प्राण न्योछावर किए। राज्यपाल ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश कर हर सैनिक के लिए बेहतर काम कर रही है। साथ ही उन्होंने सभी सैनिक और उनके आश्रित परिवारों को आश्वासन दिया कि यदि किसी भी सैनिक को या उसके परिवार को दिक्कत है, तो उसके लिए राजभवन के दरवाजे हमेशा खुले हैं।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…