उत्तराखण्ड

पंचायती राज मंत्री की अध्यक्षता में हुई समीक्षा बैठक , 29 विषयों को पंचायतों को हस्तांतरित किए जाने के सम्बन्ध में चर्चा

देहरादून:- पंचायती राज मंत्री सतपाल महाराज ने निदेशालय पंचायतीराज में वरिष्ठ विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। महाराज ने मंगलवार को पंचायतीराज निदेशालय में वरिष्ठ विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक में पंचायती राज मंत्रालय, भारत सरकार की ओर से 15वें वित्त आयोग के तहत आवंटित धनराशि के सापेक्ष व्यय बढाए जाने के कड़े निर्देश दिए। महाराज ने पंचायती राज विभाग के ढांचे के पुनर्गठन की अद्यतन स्थिति पर निदेशक पंचायती राज की और से अवगत कराया गया कि विभागीय ढांचे के पुनर्गठन का प्रस्ताव शासन को प्रेषित किया जा चुका है। वर्तमान में शासन स्तर से कार्यवाही चल रही है।

महाराज ने पीडीआई डाटा एकत्रीकरण में किसी प्रकार की कठिनाई उत्पन्न होने पर जिलाधिकारियों के साथ वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक आयोजित किए जाने के निर्देश दिए। बैठक में पंचायती राज विभाग के कार्मिकों के लिए केडिट कार्ड बनाने के सम्बन्ध में चर्चा की गयी। पंचायतीराज मंत्री की और से भारत सरकार के माध्यम से पंचायत भवन निर्माण के लिए आवंटित 10 लाख को बढ़ाकर 20 लाख किए जाने के सम्बन्ध में भी चर्चा की गयी। इसके अलावा 29 विषयों को पंचायतों को हस्तांतरित किए जाने के सम्बन्ध में चर्चा की गयी तथा आगामी विभानसभा में संकल्प पत्र लाये जाने के निर्देश दिए गए।

 

समीक्षा बैठक के बाद पंचायती राज मंत्री महाराज  ने बताया कि विभाग ने राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के तहत लगभग 40 हजार जन प्रतिनिधियों का प्रशिक्षण कराया जा चुका है व कुल 450 जनप्रतिनिधियों को एक्सपोजर विजिट के तहत अन्य राज्यों की ऐसी पंचायतों जिनके द्वारा उत्कृष्ट कार्य किए गए हैं में भ्रमण कराया जा चुका है तथा शीघ्र ही अन्य प्रतिनिधियों का भी एक्सपोजर विजिट कराया जाएगा जिससे वे अन्य राज्यों में किए गए अच्छे कार्यों को अपनी पंचायतों में कराएं।
बैठक में पंचायतीराज विभाग की निदेशक निधि यादव, मुख्य वित्त अधिकारी शशि सिंह, संयुक्त निदेशक राजीव कुमार नाथ त्रिपाठी, संयुक्त निदेशक प्रभारी, हिमाली जोशी पेटवाल, उप निदेशक मनोज कुमार तिवारी, जिला पंचायत राज अधिकारी, निदेशालय पंचायतीराज पूनम पाठक सहित अनेक अधिकारी उपस्थित रहे।

 

 

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

6 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

6 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

6 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

6 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

6 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

6 months ago