उत्तराखण्ड

पुनर्गठन विभाग की मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल के साथ समीक्षा बैठक

जनगणना एवं पुनर्गठन मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने विधानसभा भवन स्थित कार्यालय में अधिकारियों के साथ पुनर्गठन विभाग की समीक्षा बैठक ली। मंत्री ने उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी तथा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को धन्यवाद देते हुए कहा कि दोनों राज्य सरकारों की दृढ़ इच्छाशक्ति के बल पर ही हमने पुनर्गठन से संबंधित कई मुद्दों का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण किया है।

मंत्री ने कहा कि हमें खुशी है कि हम ज्यादातर मुद्दों जैसे 24 नहरों को उत्तराखण्ड राज्य को दिया जाना, वन विभाग के मध्य संचित एवं आधिक्य मद की धनराशि का भुगतान किया जाना, उत्तर प्रदेश आवास विकास परिषद की उत्तराखण्ड में अवस्थित परिसम्पत्तियों के नीलामी/आवंटन की संयुक्त प्रक्रिया का विकसित किया जाना तथा पर्यटन विभाग, परिवहन विभाग, वन विभाग, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग आदि से संबंधित मामलों का निस्तारण कर चुके हैं।

मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल की अधिकारियों के साथ पुनर्गठन विभाग की समीक्षा बैठक ली।

मंत्री ने लंबित मुद्दों पर नाराजगी जताते हुए अधिकारियों को मुख्य सचिव स्तर पर समीक्षा बैठक करने के बाद जल्द ही विभागीय बैठक आयोजित करने के निर्देश दिये। उन्होंने मुख्य सचिव को दूरभाष के माध्यम से जल्द ही लंबित मुद्दों के निस्तारण हेतु आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिये।

मंत्री ने प्रदेशवासियों को उत्तराखण्ड स्थापना दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पुनर्गठन से संबंधित कई महत्वपूर्ण बिन्दुओं का निस्तारण उत्तराखण्ड सरकार तथा उत्तर प्रदेश सरकार के सम्मिलित प्रयास से पूर्ण हो पाया है।  इस मौके पर सचिव पुनर्गठन चन्द्रेश कुमार, उपसचिव पुनर्गठन एचएस भसेड़ा तथा अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

 

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

4 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

4 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

4 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

4 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

4 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

4 months ago