उत्तराखंड:- यमुनोत्री धाम के प्रमुख पड़ाव जानकीचट्टी के पास खरसाली गांव में हेली कंपनियों की बड़ी लापरवाही सामने आई है। यहां हेली कंपनियां चालू हेलीकॉप्टर में ही श्रद्धालुओं को उतार व चढ़ा रही है। इससे दुर्घटना का खतरा बना हुआ है।
बता दें कि बीते साल केदारनाथ धाम में चालू हेलिकॉप्टर में बैठते हुए एक व्यक्ति की हेली पंखे की चपेट में आने से मौत हो गई थी, जिसके बाद सभी हेली कंपनियों के लिए सख्त नियम बनाए गए थे। लेकिन खरसालीगांव में नियमों को दरकिनार कर हेलीपैड पर श्रद्धालुओं की जान को खतरे में डालने का काम किया जा रहा है।
यहां श्रद्धालुओं को चालू हेलीकॉप्टर में ही बैठाया और उतारा जा रहा है, जिससे केदारनाथ जैसे हादसे का खतरा बना हुआ है। इधर, एसडीएम बड़कोट मुकेश चंद्र रमोला ने इसे गंभीर और श्रद्धालुओं के जीवन के साथ खिलवाड़ बताते हुए जांच कराने की बात कही है।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…