उत्तराखण्ड

उत्तराखंड हाईकोर्ट की मुख्य न्यायाधीश के तौर पर रितु बाहरी ने ली शपथ, राज्यपाल गुरमीत सिंह ने दिलाई शपथ

देहरादून:- उत्तराखंड हाईकोर्ट की मुख्य न्यायाधीश के तौर पर रितु बाहरी ने आज शपथ ली। राज्यपाल ले.ज. गुरमीत सिंह ने देहरादून राजभवन में मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ दिलाई। मुख्य न्यायाधीश के शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी समेत प्रदेश के कई गणमान्य लोग शामिल हुए। उत्तराखंड में सर्वोच्च पदों पर महिलाओं को जगह मिलने का सिलसिला जारी है। राज्य में ब्यूरोक्रेसी की बॉस के रूप में जहां राधा रतूड़ी को जगह दी गई है तो वहीं उत्तराखंड में विधानसभा अध्यक्ष के तौर पर भी ऋतु खंडूरी जिम्मेदारी संभाल रही हैं। इस बीच अब उत्तराखंड हाईकोर्ट की मुख्य न्यायाधीश पद पर भी रितु बाहरी ने शपथ ले ली है। राजभवन में शपथ ग्रहण समारोह के दौरान के लिए बाहरी ने मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ ली। राज्यपाल ले.ज. गुरमीत सिंह ने मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ दिलाई।

इस दौरान शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और उनकी कैबिनेट के कुछ सदस्यों के साथ ही दूसरे कई गणमान्य लोग शामिल हुए। दरअसल रितु बाहरी हरियाणा और चंडीगढ़ हाई कोर्ट में न्यायमूर्ति के तौर पर जिम्मेदारी संभाल रही थी। उत्तराखंड हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश विपिन सांघी के 26 अक्टूबर को सेवानिवृत होने के बाद से ही इस पद पर स्थायी मुख्य न्यायाधीश की नियुक्ति होना लंबित था। इसके बाद वरिष्ठ न्यायाधीश मनोज कुमार तिवारी कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश के तौर पर जिम्मेदारी संभाल रहे थे। राष्ट्रपति के अनुमोदन के बाद रितु बाहरी के मुख्य न्यायाधीश पद पर नियुक्ति को लेकर अधिसूचना जारी कर दी गई थी।

इससे पहले सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट की न्यायाधीश रितु बाहरी को नैनीताल हाईकोर्ट की मुख्य न्यायाधीश को लेकर सिफारिश की थी।  रितु बाहरी का जन्म पंजाब में 1962 में हुआ और उन्होंने अपनी पढ़ाई चंडीगढ़ में की है। इसके अलावा पंजाब यूनिवर्सिटी से ही उन्होंने लॉ की डिग्री हासिल की है। पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट में वकालत शुरू करते हुए बाद में उन्हें पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट का जज नियुक्त कर दिया गया। रितु बाहरी के पिता भी पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट में जज रहे हैं।

 

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

6 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

6 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

6 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

6 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

6 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

6 months ago