ऋषिकेश:- ऋषिकेश में आज रिवर राफ्टिंग बंद हो गई। एक जुलाई से गंगा में राफ्टिंग का संचालन नहीं होगा। जुलाई और अगस्त में राफ्टिंग का संचालन बंद रहेगा। एक सितंबर से गंगा में दोबारा राफ्टिंग शुरू कराई जाएगी। पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश के बाद गंगा का जलस्तर बढ़ जाता है। नदी के जलस्तर को देखते हुए 30 जून तक कौड़ियाला, मरीन ड्राइव, शिवपुरी, ब्रह्मपुरी और क्लब हाउस से रिवर राफ्टिंग का संचालन बंद कर दिया जाता है। राफ्टिंग के शौकीनों के लिए आज 30 जून मात्र एक दिन का समय शेष है।
गंगा नदी रिवर राफ्टिंग समिति के साहसिक खेल अधिकारी खुशाल सिंह नेगी ने बताया कि एक जुलाई से गंगा में राफ्टिंग का संचालन पूरी तरह बंद हो जाएगा। 30 जून तक ही गंगा में राफ्टिंग का संचालन होगा। बरसात सीजन के कारण जुलाई और अगस्त में इसका संचालन बंद रहेगा। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…