चमोली जिले में गैरसैंण में पज्याणा मोटरमार्ग पर सड़क निर्माण के दौरान हादसा हो गया। यहां पहाड़ी से अचानक चट्टान सड़क पर आ गिरी। इस दौरान सड़क पर खड़ी जेसीबी मलबे में दब गई। हादसे में चालक की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, घटना दोपहर करीब 12 बजे की है। गैरसैंण से करीब 15 किमी दूर घंडियाल गांव के लोयाव गधेरे के पास हादसा हुआ। बताया जा रहा कि इन दिनों गैरसैंण में पज्याणा मोटर मार्ग का चौड़ीकरण किया जा रहा है।
पीएमजीएसवाई द्वारा सड़क का चौड़ीकरण किया जा रहा है। जेसीबी की सहायता से मलबे को डंपर में भरा जा रहा था इसी दौरान चट्टान जेसीबी पर आ गिरी। बताया जा रहा है कि मृतक चालक बिजनौर निवासी है। हादसे की सूचना मिलते ही प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और चालक के शव निकलवाया।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…