लखीमपुर खीरी के थाना फूलबेहड़ क्षेत्र में शनिवार को दर्दनाक हादसा हुआ। लखीमपुर-शारदानगर मार्ग पर मिनी बस से बाइक टकरा गई। हादसे में बाइक पर सवार महिला, उसके बेटे और बहू की मौत हो गई, जबकि 12 वर्षीय पोता गंभीर रूप से घायल हो गया है, जिसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के मुताबिक थाना फूलबेहड़ के गांव लठिया निवासी गीता देवी (55 वर्ष) पत्नी अमृतलाल, अपने बेटे अवधेश, बहू मीना देवी और पौत्र रोहित (12 वर्ष) के साथ बाइक पर सवार होकर लखीमपुर आ रही थीं। अवधेश बाइक चला रहा था। ये लोग क्षेत्र में लखीमपुर-शारदानगर मार्ग पर ग्राम खइंया के पास पहुंचे थे, तभी सामने आ रही मिनी बस में बाइक जा घुसी।
हादसे में गीता देवी, अवधेश और मीना देवी की मौके पर मौत हो गई, जबकि रोहित गंभीर घायल हो गया। लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल बच्चे को अस्पताल में भर्ती कराया। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। उधर, हादसे की सूचना मिलते ही मृतकों के परिवार में कोहराम मच गया।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…