हल्द्वानी:- हल्द्वानी के मंडी चौकी के पास मंगलवार देर रात एक स्वीफ्ट कार (UK02A-9035) की एक अज्ञात वाहन से टक्कर हो गई। दुर्घटना के बाद कुछ लोग स्वीफ्ट कार में ही फंसे रह गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर जाकर देखा तो कार में तीन लोग फंसे है। पुलिस ने मौके पर फायर कर्मियों को बुलाकर कार को कटर के माध्यम से कटवाकर तीनों लोगों को बाहर निकाला। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल है। घायल को सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की जानकारी घायलों के परिजनों को दे दी गई है।
मृतकों के नाम
संजीव कुमार चौबे निवासी छती उडेरा बागेश्वर
गौरव जोशी निवासी विलौना बागेश्वर
घायल का नाम-
हिमांशु कुमार निवासी बागेश्वर
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…