हरिद्वार:- बिहारीगढ़-रोशनाबाद मार्ग पर बुग्गावाला थाना क्षेत्र के बुधवा शहीद गांव के पास बाइक सवार दो युवकों को तेज रफ्तार कार ने सामने से टक्कर मारी टक्कर इतनी भयानक थी कि दोनों बाइक सवार मामा भांजे की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।बिहारीगढ़ थाना क्षेत्र के थापुल गांव निवासी राव अल्ताफ और उसका भांजा राव एजाज निवासी राजपुताना बढ़ेढ़ी से बिहारीगढ़ थापुल एजाज अपने मामा अल्ताफ को छोड़ने जा रहा था जैसे ही वह बुग्गावाला क्षेत्र के गांव बुधवाशाहिद पहुंचे हरियाणा नंबर की कार ने रॉन्ग साइड जाकर टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयानक थी की बाइक सवार दोनों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
कार चालक गुरदीप सिंह पुत्र किशन कुमार निवासी दुर्गा कॉलोनी करनाल से हरिद्वार जा रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया की कार की रफ्तार ज्यादा थी और उसने रॉन्ग साइड जाकर बाइक में टक्कर मारी जिससे यह हादसा हुआ है। स्थानीय बुग्गावाला थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया और कार को थाने लाकर खड़ा कर दिया दोनों मृतकों को पोस्टमार्टम के लिए रुड़की भेज दिया है। हादसे की खबर पता चलते ही दोनों परिवार वालों में हाहाकार मच गया। परिवार का रो-रो कर बुरा हाल है।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…