उत्तरकाशी डामटा बस हादसा में सामने आए कई खुलासे, यमुनोत्री नेशनल हाईवे 123 पर हुई डामटा बस सड़क दुर्घटना का सेफ्टी ऑडिट करने आई टीम ने तीव्र मोड़ पर ओवर स्पीड को हादसे का प्रमुख कारण माना है। वाहनों का भारी दबाव होने के बावजूद सड़क का पर्याप्त चौड़ा न होना और क्रैश वैरियर की कमी को सड़क सुरक्षा की दृष्टि से गंभीर खामी माना गया है। वहीं निरीक्षण के दौरान ज्ञात हुआ कि स्थानीय अधिकारियों ने टीम को बताया कि दुर्घटना स्थल पर पूर्व में भी दो बड़े हादसे हो चुके हैं। हालांकि टीम की ओर से अभी तक अंतिम रूप से रिपोर्ट तैयार नहीं की गई है और राज्य के अफसरों को इस संदर्भ में कोई जानकारी भी नहीं दी गई है। राष्ट्रीय राजमार्ग के अधिशासी अभियंता राजेश पंत ने टीम की ओर से दुर्घटना स्थल का निरीक्षण किए जाने की पुष्टि की है। लोनिवि के प्रमुख सचिव आरके सुधांशु ने बताया कि टीम रोड सेफ्टी ऑडिट करने के बाद वापस लौट गई है और अब अपनी रिपोर्ट मंत्रालय को ही सौंपेगी।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…