उत्तराखण्ड

मसूरी देहरादून मार्ग पेट्रोल पंप के पास रोडवेज बस और ऑल्टो कार में भिड़ंत, एक व्यक्ति घायल

देहरादून:-  मसूरी देहरादून मार्ग पेट्रोल पंप के पास रोडवेज बस और ऑल्टो कार  में जबरदस्त भिड़ंत हो गई जिससे ऑल्टो कार बुरी तरीके से क्षतिग्रस्त हो गई जिससे अल्टो कार में बैठे 4 लोगों में से एक व्यक्ति बुरी तरह घायल हो गया, जिसे 108 एंबुलेंस के माध्यम से मसूरी के उप जिला चिकित्सालय भेजा गया है। बताया जा रहा है कि मसूरी उत्तराखंड परिवहन विभाग की बस मसूरी से देहरादून की ओर जा रही थी व नाग मंदिर के दर्शन करके ऑल्टो कार  से 4 लोग वापस मसूरी आ रहे थे कि पेट्रोल पंप के पास अचानक से मोड़ पर दोनों बस और कार की जबरदस्त भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार बुरी तरीके से क्षतिग्रस्त हो गई। कार चालक सुनील सिंह ने बताया कि मसूरी पेट्रोल पंप के पास बिल्डिंग मटेरियल बेचने वालों ने सड़क किनारे बिल्डिंग मटेरियल का ढेर लगाया हुआ है जिस कारण रोड काफी संक्रिया हो गई है वही रोड के किनारे बिल्डिंग मटेरियल विक्रेताओं ने अपने वाहन भी खड़े किए हुए हैं जिसे दुर्घटना के होने की संभावना बढ़ गई है।

उन्होंने कहा कि भिंडत से पहले मोड पर जीप बिल्डिंग मटेरियल को लोड कर रही थी जैसे ही वह मोड पर पहुचे सामने से तेज गति में आ रही रोडवेज बस ने उनकी कार पर जबदस्त टक्कर मार दी जिससे कार बूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। उन्होने बताया कि उनकी कार में चार लोग बैठे थे जिसमें से एक व्यक्ति से कार के शिशा टूटने के कारण कांच लगने से सर पर चोट आई है जिसको एंबुलेंस से अस्पताल इलाज के लिये भेज दिया है। वह अन्य व्यक्ति सुरक्षित है।

उन्होंने प्रशासन से मांग की है की मसूरी पेट्रोल पंप के पास सडक सड़क किनारे बिल्डिंग मटेरियल रखने वालों पर कार्रवाई की जाए जिससे की दुर्घटना ना हो। घटना की सूचना मिलते ही मसूरी पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच में जुट गई। पुलिस ने बताया कि बस और कार की टक्कर हुई है जिससे कार बुरी तरीके से क्षतिग्रस्त हो गई है कार में सवार चार लोगों में से एक व्यक्ति चोटिल हुआ है जबकि रोडवेज बस में 32 यात्री थे जो सुरक्षित है। उन्होंने कहा कि पूरे मामले की जांच की जा रही है और नियम अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

 

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

6 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

6 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

6 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

6 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

6 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

6 months ago