देश-विदेश

मनी लॉन्ड्रिंग केस में रॉबर्ट वाड्रा से सवालों की बौछार, 16 अप्रैल को फिर होगी पूछताछ

नई दिल्ली: गुरुग्राम लैंड स्कैम से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में रॉबर्ट वाड्रा से ईडी ने पूछताछ की। प्रवर्तन निदेशालय के अधिकारियों ने रॉबर्ट वाड्रा पर सवालों की बौछार कर दी। जमीन घोटाला’ केस में ED बुधवार (16 अप्रैल) को फिर रॉबर्ट वाड्रा से पूछताछ करेगी।

पूछताछ के बाद, बिजनेसमैन रॉबर्ट वाड्रा ने फेसबुक पर एक पोस्ट किया, उन्होंने कहा कि वह सच में विश्वास करते हैं और किसी भी तरह के अन्यायपूर्ण दबाव का सामना करने के लिए तैयार हैं। रॉबर्ट वाड्रा ने कहा- मैं किसी भी तरह के अन्यायपूर्ण दबाव के लिए तैयार हूं। मैं सत्य में विश्वास करता हूं और सत्य की जीत होगी।  रॉबर्ट वाड्रा की यह टिप्पणी उनके ‘जन्मदिन सप्ताह सेवा’ पर बैन लगाए जाने के दावे के बाद आई है। सरकार पर कटाक्ष करते हुए वाड्रा ने कहा कि जब तक उन्हें अल्पसंख्यकों के प्रति अन्याय के खिलाफ बोलने से नहीं रोका जाता, तब तक वह लोगों की बुनियादी जरूरतों को पूरा करना जारी रखेंगे। उन्होंने कहा, ‘लोगों की इच्छाओं और जरूरतों को पूरा करने से मुझे कोई नहीं रोक सकता।’

वाड्रा ने कहा,

‘मेरे जन्मदिन सप्ताह की सेवा कुछ दिनों के लिए रोक दी गई है। बुजुर्गों को भोजन कराने और विभिन्न क्षेत्रों के बच्चों को उपहार देने की मैंने जो योजना बनाई है, उसे मैं तब जारी रखूंगा, जब मैं ‘सरकार द्वारा मुझे रोकने के तरीकों’ से उबर जाऊंगा। अन्यायपूर्ण व्यवहार के बारे में बोलने से या फिर राजनीति में आने की इच्छा और चर्चाओं से उबर नहीं जाता, तब तक मैं काम जारी रखूंगा। गुरुग्राम भूमि मामले में प्रवर्तन निदेशालय की तरफ से घंटों पूछताछ के बाद वाड्रा ने आरोप लगाया कि संघीय एजेंसियों का दुरुपयोग किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि उनके पास छिपाने के लिए कुछ भी नहीं है। गुरुग्राम भूमि मामले में पूछताछ के बाद रॉबर्ट वाड्रा कई घंटों की पूछताछ के बाद ईडी कार्यालय से बाहर निकले।


वाड्रा ने इस दौरान कहा, मैंने पहले जिन सवालों के जवाब दिए हैं, उन सभी के जवाब फिर से दिए जा रहे हैं। कोई मुद्दा नहीं है। मेरे पास छिपाने के लिए कुछ भी नहीं है। हर सवाल का जवाब दिया जा चुका है; हर सवाल का फिर से जवाब दिया जाएगा। रॉबर्ट वाड्रा ने मामले पर अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि जांच में निष्कर्ष की उम्मीद है। वाड्रा ने कहा, ‘मामले में कुछ नहीं है यार… मुझे उम्मीद है कि कोई निष्कर्ष निकलेगा। वाड्रा ने आगे केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा- जब वे मूल मुद्दों से भटकना चाहते हैं तो वे मुझे बुलाते हैं।’ वाड्रा के साथ वहां मौजूद कांग्रेस समर्थक भी नारे लगा रहे थे, जब जब मोदी डरता है, ईडी को आगे करता है।’ उनका इशारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार पर विपक्ष पर दबाव बनाने के लिए जांच एजेंसियों का कथित तौर पर इस्तेमाल करने की ओर था।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

6 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

6 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

6 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

6 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

6 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

6 months ago