उत्तराखण्ड

अल्पसंख्यक मेधावी बालिका प्रोत्साहन योजना के अन्तर्गत 3 करोड़ रुपये स्वीकृत

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा ‘मुख्यमंत्री अल्पसंख्यक मेधावी बालिका प्रोत्साहन योजना’ के अन्तर्गत 3 करोड़ रुपये की स्वीकृति प्रदान की गई है।
मुख्यमंत्री श्री धामी ने मुख्यमंत्री घोषणा के तहत जनपद पिथौरागढ़ के नगर पालिका परिषद पिथौरागढ के अन्तर्गत आंतरिक सडकों की मरम्मत के लिये इस वित्तीय वर्ष हेतु 1 करोड़ रुपये की धनराशि की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है।
मुख्यमंत्री ने जनपद पिथौरागढ की विधानसभा धारचूला में विर्थी फॉल से खलिया टॉप, होकरा बालचन्द कुंड, खलिया से हीरामणि, दालीगाड से थाला एवं सैणराथी से थाला तक ट्रैकिंग रूट के निर्माण हेतु इस वित्तीय वर्ष हेतु 1 करोड़ रुपये की वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की है।
जनपद पिथौरागढ के खडकोट स्थित आवासीय बस्ती के समीप निकासी नाली एवं पिथौरागढ चण्डाक व जी.जी.आई.सी. खडकोट आन्तरिक मोटर मार्ग में सुरक्षात्मक कार्य किए जाने हेतु 93 लाख 27 हजार रुपये की वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की गई है।
मुख्यमंत्री की घोषणा के तहत जनपद उत्तरकाशी के विधानसभा पुरोला के अन्तर्गत नगर पंचायत पुरोला क्षेत्रान्तर्गत वार्ड नं0-05 व 06 के आन्तरिक मार्गों में कराये गये निर्माण कार्यों हेतु 56 लाख 68 हजार रुपये की वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की है। जनपद हरिद्वार विधानसभा रानीपुर के अन्तर्गत नगर पालिका शिवाालिकनगर के नवोदय नगर कालोनी में सी.सी. द्वारा सड़क के निर्माण हेतु 23 लाख 32 हजार रुपये व नेहरू नगर कॉलोनी के सी.सी द्वारा सडक निर्माण किये जाने हेतु 23 लाख 34 हजार रुपये की वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की है। जनपद पौडी गढ़वाल के विधानसभा कोटद्वार में राजकीय सम्प्रेक्षण गृह (किशोरी) सिम्मलचौड में महिला नशा मुक्ति केन्द्र की मरम्मत कार्य हेतु 60 लाख 14 हजार रुपये की धनराशि की वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की है।
Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

4 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

4 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

4 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

4 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

5 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

5 months ago