उत्तराखण्ड

रुद्रा एसोसिएट्स के मालिक हिम्मत सिंह बिष्ट को ठगी का सामना, एक साल बाद भी स्टोन क्रशर नहीं लगा

देहरादून:–  चार लोगों ने दून के व्यवसायी को नागालैंड में स्टोन क्रशर लगाने का झांसा देकर दो करोड़ रुपये ठग लिए। पीड़ित व्यवसायी की शिकायत पर असम और बंगाल के रहने वाले तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। एसएचओ डालनवाला मनोज मैनवाल ने बताया कि ठगी के शिकार रेसकोर्स निवासी हिम्मत सिंह बिष्ट की रुद्रा एसोसिएट के नाम से फर्म है। उत्तराखंड के उत्तरकाशी में स्टोन क्रशर हैं। इसके अलावा अन्य राज्यों में भी उनके क्रशर चलते हैं। इस फर्म में बंगाल का रहने वाला हजरत बिलाल भी साझेदार है। बिलाल का उत्तरकाशी के स्टोन क्रशर में 10 प्रतिशत का हिस्सा है। बिलाल ने हिम्मत सिंह बिष्ट से कहा था कि वह टेक्निकल फील्ड से है और मशीनों के बारे में अच्छी खासी समझ रखता है। ऐसे में वह और भी स्टोन क्रशर लगा सकते हैं।

बिष्ट ने पुलिस को बताया कि बिलाल ने 23 लाख रुपये में एक मशीन दिलाई। इसमें बिचौलिया बिलाल का साला था। बिलाल ने 15 लाख रुपये अन्य खर्चे के लिए भी प्राप्त किए। मगर, एक साल का समय बीतने पर भी स्टोन क्रशर नहीं लगा। इससे उन्हें करीब 50 लाख रुपये का नुकसान हुआ।

वर्ष 2021 में बिलाल का फोन आया। उसने बताया कि उसके कुछ दोस्त नागालैंड में स्टोन क्रशर लगाना चाहते हैं। इसमें वह उन्हें साझेदार बना सकता है। मगर, बिष्ट ने साफ इन्कार कर दिया। इसके बाद बिलाल ने एक चाल चली। उसने असम के रहने वाले मिंटू ककोती, पंकज अग्रवाल और अभिषेक को बिष्ट को मनाने के लिए कहा। बिष्ट उन्हें पहले से जानते थे। मार्च 2022 में बिष्ट को नागालैंड ले गए। यहां स्टोन क्रशर का स्थान दिखाया तो बिष्ट तैयार हो गए। यहां पर स्टोन क्रशर लगाने के नाम पर उनसे 1.50 करोड़ रुपये ले लिए गए। मगर कोई स्टोन क्रशर नहीं लगाया गया। पैसे वापस मांगे तो उन्हें धमकियां दी जाने लगीं।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

6 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

6 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

6 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

6 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

6 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

6 months ago