उत्तराखण्ड

हरकी पैड़ी पर गंगा आरती के लिए बदले नियम अब होगी ऑनलाइन बुकिंग

हरकी पैड़ी पर होने वाली गंगा की विश्व प्रसिद्ध मुख्य आरती को पहली बार ऑनलाइन बुक किया जा सकेगा। पहले तक श्रीगंगा सभा के मोबाइल नंबर पर संपर्क कर आरती की तारीख को नोट कराकर बुकिंग करानी पड़ती थी। अब यात्री स्वयं ऑनलाइन पूरी बुकिंग कर सकेंगे। श्रद्धालुओं को बुकिंग के खाली स्लॉट का भी पता चल सकेगा। 2100 रुपये में गंगा की मुख्य आरती को बुक किया जा सकेगा। श्रीगंगा सभा की ओर से ऑनलाइन बुकिंग पर विशेष फोकस किया जा रहा है। अभी वेबसाइट पर काम शुरू कर दिया है, अगले कुछ दिनों में सभी व्यवस्था को ऑनलाइन कर दिया जाएगा। श्रीगंगा सभा के महामंत्री तन्मय वशिष्ठ स्वयं इसकी निगरानी कर रहे हैं।

मुख्य सहायक समेत 11 आरतियां

देश-विदेश से हरकी पैड़ी की आरती देखने को श्रद्धालु पहुंचते हैं। ब्रह्मकुंड में मुख्य और सहायक आरती समेत 11 आरतियां होती हैं। मुख्य आरती के लिए 2100 रुपये और अन्य आरतियों के लिए 1100-1100 रुपये पहले से ही तय किए गए हैं।

नवसंवत्सर से होती है बुकिंग शुरू

आरती की बुकिंग नवसंवत्सर के हिसाब से शुरू होती है। इस साल 2 अप्रैल से बुकिंग शुरू हुई थी। अभी अगस्त तक मुख्य आरती की बुकिंग नहीं है। सितंबर में भी कुछ चुनिंदा दिन ही खाली है। 21 मार्च 2023 तक की बुकिंग अभी ली जा रही है। वर्ष 2023 से 2024 के लिए बुकिंग 22 मार्च 2023 को शुरू होगी।  होम पेज पर आने के बाद आरती बुकिंग पर जाना होगा। जहां श्रीगंगा सभा के कार्यालय के नंबरों के अलावा बुकिंग का स्लॉट खुलेगा। मुख्य आरती की ऑनलाइन बुकिंग की तैयारी की जा रही है। एक्सपर्ट अभी बेवसाइट पर कुछ काम कर रहे है। अगले कुछ दिनों में इसे शुरू करने की योजना है। श्रद्धालुओं को खाली स्लॉट की जानकारी ऑनलाइन ही मिल जाएगी। तन्मय वशिष्ठ, महामंत्री, श्रीगंगा सभा

यहां होंगी बुकिंग

श्रीगंगा सभा की अधिकृत बेवसाइट https://shrigangasabha.org/ पर ही बुकिंग होगी। इसमें अन्य सुविधाएं भी दी जाएगी। फोटो वीडियो भी इसमें देखी जा सकेंगी।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

8 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

8 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

8 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

8 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

8 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

8 months ago