उत्तराखण्ड

उत्तराखंड में अस्थाई बिजली कनेक्शन के लिए बदले नियम

देहरादून में ऊर्जा निगम ने 25 किलोवॉट तक के अस्थाई बिजली कनेक्शन के लिए प्रीपेड मीटर अनिवार्य कर दिए हैं। प्रीपेड मीटर लगाने वालों को बिजली बिलों में तीन से चार प्रतिशत की अतिरिक्त छूट मिलेगी। लोगों के लिए रिचार्ज करने को 100 रुपये से लेकर 15 हजार रुपये तक के प्रीपेड कूपन उपलब्ध रहेंगे।

विद्युत नियामक आयोग ने प्रीपेड मीटर को लेकर ऊर्जा निगम को निर्देश जारी किए थे। टैरिफ जारी करते हुए प्रीपेड मीटर को लेकर एक व्यवस्था दी गई थी। अब एमडी ऊर्जा निगम की ओर से सभी डिवीजनों के लिए गाइड लाइन जारी कर दी गई है। गाइड लाइन के साथ ही फार्म भी जारी कर दिए गए हैं।

 

अस्थाई कनेक्शन लेने को प्रीपेड मीटर ही अनिवार्य

 

किसी भी तरह का अस्थाई कनेक्शन लेने को प्रीपेड मीटर ही अनिवार्य किया गया है। एक किलोवॉट से लेकर 25 किलोवॉट तक के लिए प्रीपेड मीटर अनिवार्य किया गया है। अस्थाई कनेक्शन के साथ ही स्थायी कनेक्शन में भी प्रीपेड मीटर लेने का विकल्प खुला है। पुराना बकाया होने पर नए प्रीपेड कनेक्शन में उपलब्ध राशि में कुछ हिस्सा कट जाएगा।

प्रीपेड मीटर में घरेलू श्रेणी में बिल में चार प्रतिशत और अन्य श्रेणी में तीन प्रतिशत की छूट बिल में अतिरिक्त रूप से मिलेगी। अस्थाई कनेक्शन में ये छूट नहीं रहेगी। सरकारी संस्थानों के लिए भी प्रीपेड अनिवार्य: ऊर्जा निगम को हर साल सरकारी संस्थानों से बिजली बिल वसूलने में खासी दिक्कत होती है।

होर्डिंग के लिए प्रीपेड मीटर कनेक्शन अनिवार्य

तमाम मशक्कत के बाद भी शत प्रतिशत बिजली बिल वसूली सुनिश्चित नहीं हो पाती। ऐसे में नए सरकारी संस्थानों को भी बिजली कनेक्शन देने को प्रीपेड मीटर अनिवार्य कर दिया गया है। ताकि बिल वसूलने का झंझट ही पूरी तरह समाप्त हो जाए। इसी तरह होर्डिंग के लिए भी प्रीपेड मीटर कनेक्शन अनिवार्य किया गया है। प्रीपेड मीटर की व्यवस्था को सख्ती के साथ लागू कराया जाएगा। अस्थाई कनेक्शनों के लिए प्रीपेड मीटर अनिवार्य किए गए हैं। सभी डिवीजनों के लिए निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

 

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

6 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

6 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

6 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

6 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

6 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

6 months ago