उत्तराखण्ड

सरकारी दुकानों से राशन लेने के नियमों में जल्द होगा बदलाव जान लीजिए नए नियम

खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण विभाग (Department of Food & Public Distribution) ने राशन कार्ड के नियमों में बदलाव कर रहा है, इसके तहत अब सरकारी राशन की दुकानों से राशन लेने वाले पात्र लोगों  के लिए तय किये गए मानक बदल जाएंगे। नए मानक का प्रारूप अब लगभग तैयार हो गया है, इसके लिए राज्य सरकारों के साथ बैठकों की प्रक्रिया भी पूरी हो चुकी है।

नए प्रावधान के बारे में

देश में कई ऐसे लोग भी हैं जो फर्जी तरीके से राशन का लाभ उठा रहे हैं, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण विभाग के अनुसार, इस समय देशभर में 80 करोड़ लोग नेशनल फूड सिक्‍योरिटी एक्‍ट (National Food Security Act-NFSA) का लाभ उठा रहे हैं। इनमें कई लोग ऐसे भी हैं जो आर्थिक रूप से संपन्‍न हैं, यहीं वजह है कि अब सरकार इसके नियमों में बदलाव करने जा रही है, नए मानक को पूरी तरह पारदर्शी बनाया जाएगा ताकि इसमें किसी तरह की गड़बड़ न हो सके। राज्य सरकारों की तरफ से दिए गए सुझावों को ध्यान में रखते हुये नए मानक तैयार किए जा रहे हैं जिसे जल्दी ही फाइनल कर दिए जाएंगे।

वन नेशन, वन राशन कार्ड योजना

अब तक ‘वन नेशन, वन राशन कार्ड (ONORC) योजना’ 32 राज्‍यों और यूटी में लागू हो चुकी है. करोड़ों लाभार्थी यानी एनएफएसए (NFSA) के तहत आने वाली 86 फीसदी आबादी इस योजना का लाभ ले रही है, प्रति माह करीब 1.5 करोड़ लोग एक स्‍थान से दूसरे स्‍थान पर जाकर भी लाभ ले रहे हैं, सरकार लोगों की मदद के लिए फ्री राशन योजना को भी बढ़ा दी है।

 

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

6 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

6 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

6 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

6 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

6 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

6 months ago