मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को सचिवालय में ग्राम्य विकास विभाग की समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने ग्रामीण विकास से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्देश अधिकारियों को दिए।
हर गांव में सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट यूनिट की स्थापना के निर्देश
मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वच्छता और सतत विकास की दिशा में ठोस कदम उठाते हुए प्रत्येक गांव में सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट यूनिट की स्थापना की जानी चाहिए। उन्होंने अधिकारियों से इस कार्य को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र अमल में लाने को कहा।
स्मार्ट गांवों के निर्माण पर जोर
सीएम धामी ने निर्देश दिए कि हर विकासखंड में कम से कम एक स्मार्ट गांव विकसित किया जाए, जहां प्रत्येक परिवार किसी न किसी रोजगार से जुड़ा हो और पेयजल, बिजली और अन्य मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध हों।
मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना को मिले बढ़ावा
बैठक में मुख्यमंत्री ने ‘मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना’ को ग्रामीण युवाओं तक पहुंचाने और अधिक से अधिक लोगों को स्वरोजगार से जोड़ने पर भी जोर दिया।
वाइब्रेंट विलेज योजना में नवाचार और महिला सशक्तिकरण को प्राथमिकता
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि वाइब्रेंट विलेज योजना के तहत नवाचार को प्रोत्साहित किया जाए। इसके साथ ही महिला स्वयं सहायता समूहों को ‘हाउस ऑफ हिमालयाज’ (House of Himalayas) ब्रांड से जोड़ने का अभियान तेज किया जाए, ताकि उनके उत्पादों को व्यापक बाज़ार मिल सके और महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाया जा सके।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…