उत्तराखण्ड

ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने पीएमजीएसवाई के अंतर्गत डीडीहाट से पंपस्यारी सड़क मार्ग में एनपीसीसी द्वारा निर्माणाधीन पुल तथा मोटर मार्ग का किया स्थलीय निरीक्षण

डीडीहाट:- सुबे के ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने गुरुवार को पिथौरागढ़ दौरे के दौरान पीएमजीएसवाई के अंतर्गत डीडीहाट से पंपस्यारी सड़क मार्ग में एनपीसीसी द्वारा निर्माणाधीन पुल तथा मोटर मार्ग का स्थलीय निरीक्षण किया गया। विभागीय मंत्री गणेश जोशी ने अधिकारियों के साथ मौका मुआयना कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। मंत्री ने पुल के निर्माण कार्य पर हो रहे विलंब पर नाराजगी व्यक्त की। ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए एक माह के भीतर पुल के निर्माण कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने पुल के निर्माण कार्यों में इस्तेमाल सामग्री की गुणवत्ता का विशेष ध्यान देने के निर्देश भी दिए।

उन्होंने कहा निश्चित रूप से पुल के निर्माण कार्य पूर्ण होने पर आसपास के आबादी क्षेत्र के ग्रामीणों को लाभ मिलेगा। इस दौरान मंत्री गणेश जोशी ने पीएमजीएसवाई के अंतर्गत डीडीहाट से पंपस्यारी के मोटर मार्ग का भी निरीक्षण कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल मार्गदर्शन और प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में ग्रामीण क्षेत्रों में विशेषकर सीमांत क्षेत्रों के विकास हेतु संकल्पबद्ध है और इस दिशा में निरंतर कार्य कर रही है। इस अवसर पर पीएमजीएसवाई अधिसाशी अभियंता शशांक सिंह, सहायक अभियंता गुरुप्रीत सिंह,एनपीपीसी कनिष्ठ अभियंता अनिल चुफाल, बीजेपी नेता लोकेश भड़, मण्डल अध्यक्ष भरत कन्याल, कमला चुफाल आदि उपस्थित रहे।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

7 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

7 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

7 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

7 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

7 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

7 months ago