देश-विदेश

रामलीला कार्यक्रम में साध्वी प्राची का विवादित बयान: गरबा में मुस्लिम युवकों पर लगाया छेड़छाड़ का आरोप

नवरात्र के दौरान जगह-जगह गरबा और रामलीला के आयोजन हो रहे हैं। इस बीच साध्वी प्राची ने उत्तर प्रदेश के बड़ौत में पंचमुखी मंदिर में चल रही रामलीला में शामिल होकर विवादित बयान दिया। साध्वी प्राची ने कहा कि गरबा में मुस्लिम युवक अक्सर छेड़छाड़ की घटनाओं में शामिल रहते हैं। उन्होंने सवाल किया कि यदि गरबा इतना सुरक्षित और पवित्र आयोजन है तो मुस्लिम परिवार अपनी बेटियों को इसमें क्यों नहीं भेजते।

उन्होंने यह भी कहा कि गरबा और रामलीला जैसे सांस्कृतिक आयोजनों में आधार कार्ड से ही प्रवेश होना चाहिए ताकि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति को रोका जा सके। साध्वी ने आगे कहा कि नवरात्र के दौरान मीट की दुकानें बंद रहनी चाहिए। महाराष्ट्र के मंत्री भरत गोगावले के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए साध्वी ने कहा कि हिंदू संस्कृति की शुरुआत मस्जिदों और दरगाहों से क्यों नहीं की जाती। साथ ही उन्होंने दावा किया कि हिंदू त्योहारों में घुसपैठ इनकी पुरानी चाल है।

वोटिंग अधिकार पर भी उन्होंने विवादित टिप्पणी करते हुए कहा कि ज्यादा बच्चे पैदा करने वाले लोगों को वोट देने का अधिकार नहीं होना चाहिए। डेनमार्क का उदाहरण देते हुए साध्वी ने कहा कि वहां मुस्लिम समुदाय से वोट का अधिकार छीना गया है और ऐसा ही भारत में भी होना चाहिए। आजम खान पर भी उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि उन्हें अब अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना चाहिए।

 

 

 

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

4 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

4 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

4 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

4 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

4 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

4 months ago