हरिद्वार:- हरिद्वार में साधु-संतों ने उत्तराखंड समान नागरिक संहिता के समर्थन और इसे लागू किए जाने की मांग को लेकर हर की पैड़ी पर सांकेतिक उपवास रखा। संतों के सांकेतिक उपवास में हर की पैड़ी की प्रबंध कार्यकारिणी संस्था श्री गंगा सभा ने भी भाग। उत्तराखंड की धामी सरकार का संत समाज ने इस मामले में समर्थन किया है। आज रुड़की के जीवनदीप आश्रम के परमाध्यक्ष श्री पंच दशनाम जूना अखाड़ा के महामंडलेश्वर स्वामी यतींद्रानंद गिरि, श्री पंचायती बड़ा अखाड़ा उदासीन के महामंडलेश्वर और प्राचीन अवधूत मंडल आश्रम के परमाध्यक्ष महामंडलेश्वर स्वामी जी प्रकाश के संयोजन में बड़ी संख्या में संतों ने इस सांकेतिक उपवास कार्यक्रम में भाग लिया और उपवास रखा।
बड़ी संख्या में इकट्ठा हुए साधु-संतों ने हरकी पैड़ी पर बैठकर उपवास किया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उत्तराखंड के साथ-साथ देश के सभी राज्यों में समान नागरिक संहिता लागू करने की मांग की। उन्होंने जिला प्रशासन के माध्यम से अपनी मांग के समर्थन में प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन भी सौंपा। संतों का कहना था कि प्रदेश में समान नागरिक संहिता के लिए ड्राफ्ट तैयार हो गया है, इसे जल्द से जल्द लागू कर दिया जाए।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…