उत्तराखण्ड

साईं ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूट में सत्र 2022-23 का हुआ ओरिएंटेशन प्रोग्राम के साथ आगाज़

साईं ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूट, राजपुर रोड, देहरादून: 15 सितम्बर 2022, संस्थान में साल के नए सत्र कि जोर-शोर के साथ हुई शुरुवात, जिस दौरान प्रथम वर्ष में प्रवेश लेने वाले छात्र-छात्राओं के साथ साथ अभिभावकों ने भी संस्थान द्वारा आयोजित ओरिएंटेशन कार्यक्रम के दौरान शिरकत की, कार्यक्रम का आगाज़ सुबह 11 बजे से 2:30 तक रहा जिस दौरान कार्यक्रम का संचालन दीपिका रावत ने किया।

 

साथ ही कार्यक्रम का आयोजन सुनीता पवार और रितिका डिमरी ने किया, दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई, साईं ग्रुप ऑफ़ इंस्टिट्यूशन के एमडी रजत अरोड़ा ने वेलकम स्पीच देते हुए छात्रों का स्वागत किया, प्रिंसिपल डॉक्टर संध्या डोगरा ने अपने संबोधन में नए छात्रों को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम के आखिर में साईं ग्रुप ऑफ़ इंस्टिट्यूशन के डायरेक्टर एकेडमिक्स जीबी सेबिस्टीन ने छात्रों का स्वागत करते हुए धन्यवाद अदा किया।

मैनेजमेंट डिपार्टमेंट का प्रतिनिधित्व करते हुए बी.एच.ए डिपार्टमेंट के विभागाध्यक्ष एसएस तिवारी ने मैनेजमेंट कोर्स के बारे में छात्रों को जानकारी दी। फिजियोथैरेपी डिपार्टमेंट की डॉक्टर मनमीत कौर ने फिजियोथैरेपी कोर्स की संभावनाओं पर अपने विचार रखें, साथ ही एम.एल.टी और बायोकेमिस्ट्री डिपार्टमेंट की श्रुति अग्रवाल ने कोर्स की जानकारी नए छात्रों के साथ साझा की।

एग्रो साइंस का प्रतिनिधित्व करते हुए इजति रियांग ने कोर्स के बारे में नए छात्रों को बताया, नर्सिंग डिपार्टमेंट की प्रिंसिपल डॉ विपिना भंडारी ने फोर्स की अहमियत और स्कोप के बारे में नए छात्रों को रूबरू करवाया।

इसके अलावा प्लेसमेंट ऑफिसर जतिन जग्गी ने पिछले 5 सालों में छात्रों के प्लेसमेंट का ब्यौरा में छात्रों के सामने रखा, अब्दुल्ला इसरार ने प्रेजेंटेशन के जरिए बताए कि किस प्रकार साईं ग्रुप ऑफ़ इंस्टिट्यूशन मैं छात्रों की बौद्धिक विकास के साथ-साथ नैतिक विकास पर भी जोर दिया जाता है।

कार्यक्रम में चेयर पर्सन हरीश अरोड़ा वाइस चेयरपर्सन रानी अरोड़ा मैनेजिंग डायरेक्टर रजत अरोड़ा प्रिंसिपल डॉक्टर संध्या डोगरा डायरेक्टर एकेडमिक जीबी सेबिस्टीन, लाइब्रेरी ऑफिसर आरके केदार नयाल सूद सुबोध बुडाकोटी प्रियंका जोशी मनीष झा श्रुति अग्रवाल रोजी महंत अंकित बलूनी, अनामिका रेगमी, ज्योति जुयाल, हिमांशु डिमरी, मेघा लूथरा, सचिन थपलियाल, मेघा ओबरॉय, नितिशा शर्मा,  मनवीर नेगी मीना कोचर पवन राणा मौजूद रहे।

 

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

4 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

4 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

4 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

4 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

5 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

5 months ago