उत्तराखण्ड

समग्र शिक्षा अभियान, 52 प्राथमिक विद्यालयों को मिला आदर्श पुस्तकालय पुरस्कार

समग्र शिक्षा अभियान के तहत प्रदेश के 52 प्राथमिक विद्यालयों को आदर्श पुस्तकालय पुरस्कार मिला। राजपुर रोड स्थित होटल में आयोजित समारोह में शिक्षा महानिदेशक झरना कमठान ने विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को पुरस्कृत किया। उन्होंने कहा, सभी विद्यालयों को अपने पुस्तकालयों को सुव्यवस्थित करना चाहिए ताकि छात्र-छात्राओं में पढ़ने लिखने की प्रभावी संस्कृति विकसित हो सके। शिक्षा महानिदेशक ने कहा, पुस्तकालय किसी भी विद्यालय का अभिन्न अंग हैं। विद्यालयों में पुस्तकालय का न केवल छात्र-छात्राओं को, बल्कि समुदाय को भी लाभ मिल रहा है।

निदेशक अकादमिक शोध एवं प्रशिक्षण बंदना गर्ब्याल ने कहा, पुरस्कृत होने वाले विद्यालयों ने विषम परिस्थितियों में अपने विद्यालयों के पुस्तकालय को सुव्यवस्थित किया है। अपर राज्य परियोजना निदेशक मुकुल कुमार सती ने कहा, निपुण भारत मिशन के तहत भाषा एवं संख्या ज्ञान के साथ विद्यालय के पुस्तकालयों को भी व्यवस्थित करने का प्रयास जारी है।

कहा, विद्यालयों को पुस्तकालय मद में हर साल धनराशि उपलब्ध करवाई जा रही है। समारोह समग्र शिक्षा की ओर से रूम टू रीड के सहयोग से आयोजित किया गया। समारोह में अपर निदेशक एससीईआरटी अजय कुमार नौडियालय, रूम टू रीड के प्रोग्राम डायरेक्टर इंडिया शक्तिधर मिश्रा, अपर निदेशक एससीईआरटी आशारानी पैन्यूली, संयुक्त निदेशक पीएम पोषण कुलदीप गैरोला आदि मौजूद रहे।

अल्मोड़ा जिले से राम सिंह सैनी, गणेश पालीवाल, गीता खत्री व नविता वर्मा, बागेश्वर जिले से बलवंत कालोकोटी, नीता अल्मिया, ख्याली दत्त शर्मा व विष्णुदत्त जोशी, चमोली से दमयंती रावत, शशि कंडवाल, किरन पुरोहित, राजेंद्र सिंह नेगी, चंपावत से रेखा बोरा, मीता वर्मा, कमलेश जोशी, खड़क सिंह बोरा, देहरादून से नीलम मेहता, गीता लिंगवाल, नीरा देवी, रेखा देवी, हरिद्वार से रोबिन कुमार, धर्मवीर, पंकज कुमार चौहान, मंजू लता, नैनीताल से ममता गुप्ता, अनीता पाठक, पुष्पा सुयाल, संजय बिष्ट, पौड़ी से आशा बुडाकोटी, कल्पना तिवारी, भूपेंद्र सिंह, अंजू कुकरेती, पिथौरागढ़ से जीवन सिंह नेगी, कमान सिंह, ज्योति कोहली और दिनेश भंडारी, रुद्रप्रयाग से कुसुम सती, विजयराम गोस्वामी, सुलेखा, देवेश चंद्र भट्ट, टिहरी से रविंद्र कठैत, शक्ति प्रसाद उनियाल, महावीर उनियाल, विजय सिंह रावत, ऊधमसिंह नगर से मुकुल अरोडा, धर्मपाल गंगवार, राकेश सिंह व विमल कुमार एवं उत्तरकाशी से सरिता, मंजित रावत, संजय कुकशाल व रमेश पंवार

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

6 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

6 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

6 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

6 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

6 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

6 months ago