उत्तराखण्ड

शिक्षा मंत्री डॉ धन सिंह रावत की अध्यक्षता में हुई संस्कृत विभाग की बैठक

देहरादून: संस्कृत विभाग को ब्रह्माखाला देहरादून में आवंटित 2.38 हेक्टेयर भूमि को अवैध कब्जाधरियों से मुक्त करा कर विभाग को वापस दिलाने के लिये जिला व पुलिस प्रशासन कार्रवाई करेंगे। इसके लिये जिलाधिकारी व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को निर्देश दे दिये गये हैं। इसके अलावा संस्कृत शिक्षा की नियमावली को एक सप्ताह के भीतर जारी करने के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दे दिये गये हैं। कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत की अध्यक्षता में आज विधानसभा स्थित कार्यालय कक्ष में विभिन्न बिंदुओं को लेकर संस्कृत विभाग की बैठक आयोजित की गई। जिसमें संस्कृत निदेशालय के निर्माण हेतु तहसील देहरादून के सहस्त्रधारा रोड़ पर ब्रह्मखाला में राज्य सरकार द्वारा लगभग 2.38 हेक्टेयर आवंटित की गई थी। जिस पर कुछ लोगों द्वारा अबैध कब्जे कर मकान बना लिये गये हैं। जिसकी शिकायत विभाग द्वारा पूर्व में भी स्थानीय प्रशासन से की गई थी, लेकिन जिला प्रशासन उक्त भूमि से अवैध कब्जा नहीं हटा पाया। विभागीय अधिकारियों की मांग पर विभागीय मंत्री डॉ. रावत ने जिला अधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को तत्काल सरकारी भूमि पर से अवैध कब्जे हटाने की कार्रवाही करने के निर्देश दिये हैं।

संस्कृत विभाग की बैठक लेते हुए शिक्षा मंत्री

जिला प्रशासन की ओर से अपर जिला अधिकारी रामजी शरण शर्मा को तहसीलदार एवं अन्य राजस्व कार्मियों के साथ मौके पर जाकर संस्कृत निदेशालय को आंवटित भूमि का चिन्हिकरण करने एवं अवैध कब्जाधारियों को हटाने की कार्रवाही के निर्देश दे दिये गये हैं। विभागीय मंत्री ने बताया कि वर्षों से लम्बित संस्कृत शिक्षा की नियमावली को कार्मिक एवं न्याय विभाग से स्वीकृति मिल चुकी है। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को एक सप्ताह के अंदर नियमावली जारी करने के निर्देश दिये। इसके अलावा संस्कृत विद्यालयों एवं महाविद्यालयों की समस्याओं का भी त्वरित निराकरण के निर्देश विभागीय सचिव को दिये गये हैं।

बैठक में उत्तराखंड संस्कृत अकादमी द्वारा संस्कृत भाषा एवं संस्कृत शिक्षा को बढ़ावा देने के लिये चलाये जा रहे विभिन्न कार्यक्रमों की समीक्षा की गई, जिसमें डॉ. रावत ने अकादमी द्वारा किये गये कार्यों की भूरी-भूरी प्रशंसा की। बैठक में सचिव संस्कृत शिक्षा चन्द्रेश कुमार यादव, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दलीप सिंह कुंवर, एडीएम देहरादून रामजी शरण शर्मा, उप सचिव संस्कृत शिक्षा प्रदीप मोहन नौटियाल, सहायक निदेशक डॉ. वाजश्रवा आर्य, डॉ. चंडी प्रसाद घिल्डियाल, शोध अधिकारी डॉ. हरीश गुरूरानी सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

11 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

11 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

11 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

11 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

11 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

11 months ago