देहरादून: देहरादून जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर स्क्रींनिग चैंकिग में एक विदेशी नागरिक से सेटेलाइट फोन बरामद हुआ है। सीआईएसएफ ने फोन बरामद किया। महिला निरीक्षक सीआईएसएफ सुनीता सिंह की ओर से इस संबंध में सूचना दी गई। डोईवाला कोतवाली में मामला दर्ज किया गया।
प्रभारी निरीक्षक थाना डोईवाला ने बताया कि महिला निरीक्षक सीआईएसएफ सुनीता सिंह ने शिकायत कर बताया कि जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर स्क्रीनिंग चेकिंग के दौरान विदेशी नागरिक विक्टर सेमनाउ निवासी रूस से प्रतिबंधित सेटेलाइट फोन बरामद किया है।
उक्त विदेशी नागरिक को हिरासत में ले लिया गया है। पुलिस ने मामले में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। विदेशी नागरिक से प्रतिबन्धित सेटेलाइट फोन बरामद होने पर थाना डोईवाला पर मुकदमा दर्ज किया गया।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…