उत्तराखण्ड

सतपाल महाराज ने चंपावत की जनता को सुनाई लघुकथा, मतदान करने की अपील

चंपावत विधानसभा उपचुनाव में भाजपा के प्रत्याशी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के प्रचार एवं समर्थन में गुरूवार को ग्राम सभा चन्दनी, बनबसा में अयोजित एक चुनावी सभा को सम्बोधित करते हुए प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने कहा की जिसने राजा को पा लिया उसे स्वयं ही सब कुछ प्राप्त हो जाता है। यदि आप मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को जितायेंगे तो यहां का विकास स्वतः ही हो जायेगा।

कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह के पक्ष में जनता से वोट देने की अपील करते हुए एक लघु कथा के माध्यम से मतदाताओं को समझाया कि एक राजा था उसने नुमाइश लगवाई। नुमाइश में उसने बैल, हल, घोड़े, गाड़ी सहित अनेक वस्तुएं रखवा दी। राजा ने घोषणा की कि नुमाइश में रखी वस्तुओं में से जिस भी एक वस्तु को कोई व्यक्ति छुएगा वह उसकी हो जाएगी। एक किसान नुमाइश में आया और इधर से उधर घूमता रहा। उसके बाद वह राजा के पास आया। राजा ने उससे कहा किसान भाई तुमने नुमाइश में किसी वस्तु को नहीं छुआ यदि तुम किसी वस्तु को छूते तो वह तुम्हारी हो जाती। किसान बोला महाराज मैं बैल को छूता तो मुझे हल नहीं मिलता, हल को छूता तो बैल नहीं मिलते, घोड़े को छूता तो गाड़ी नहीं मिलती। राजा बोले तो तुमने क्या छुआ ? किसान राजा को छूते हुए बोला कि महाराज मैंने तो आपको छू लिया है अब जिस का राजा हो गया उसका सब कुछ हो गया। इसलिए मेरा भी आपसे यही कहना है कि आप मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को रिकॉर्ड मतों से जिताइये। आप मुख्यमंत्री धामी जी को छू लेंगे तो पूरे चंपावत का विकास स्वतः ही हो जाएगा।

सतपाल महाराज चंपावत में शानदार जीत हासिल

सतपाल महाराज ने कहा कि आप सभी का उत्साह देखकर मुझे पूरा यकीन है कि हम चंपावत में शानदार जीत हासिल करेंगे। उन्होने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश लगातार विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है। एक विजन के साथ हमारी सरकार काम कर रही है। चुनावी सभा में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के अलावा पूर्व कैबिनेट मंत्री व विधायक गदरपुर अरविंद पांडे, नैनीताल विधायक सरिता आर्य, पूर्व विधायक चंपावत कैलाश गहतोड़ी सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

4 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

4 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

4 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

4 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

5 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

5 months ago