उत्तराखण्ड

सतपाल महाराज – मूक जानवरों का ध्यान रखना हमारा दायित्व

चारधाम यात्रा में श्रद्धालुओं की संख्या में लगातार रिकॉर्ड तोड़ वृद्धि हो रही है। यात्रियों के बढ़ते दबाव को देखते हुए प्रदेश के पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने सचिव पर्यटन दिलीप जावलकर को आदेश दिए हैं कि केदारनाथ में श्रृद्धालुओं की अत्यधिक भीड़ नहीं होनी चाहिए। उन्होंने केदारनाथ में घोड़े, खच्चरों की मौत का आंकड़ा बढ़ने पर चिंता जाहिर करते हुए कहा कि इस पर तुरंत विराम लगना चाहिए।

मंत्री सतपाल महाराज ने कहा है कि चारधाम आने वाले यात्रियों की संख्या में लगातार रिकॉर्ड तोड़ इजाफा हो रहा है जो कि प्रदेश के लिए प्रसन्नता की बात है। उन्होंने कहा कि यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए अधिकारी इस प्रकार की व्यवस्था को अमल में लाएं कि श्रद्धालुओं को धीरे-धीरे धामों की ओर भेजा जाए। महाराज ने चेतावनी देते हुए कहा कि किसी भी सूरत में केदारनाथ में यात्रियों की अत्यधिक भीड़ नहीं होनी चाहिए।

केदारनाथ यात्रा के दौरान बड़ी संख्या में लगातार हो रही घोड़े खच्चरों की मौत पर प्रमुख राजनेत्री एवं पशु अधिकारवादी मेनका गांधी ने भी पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज से दूरभाष पर वार्ता कर गहरी चिंता व्यक्त की है। जिसका संज्ञान लेते हुए उन्होंने पशुपालन मंत्री सौरव बहुगुणा से बात कर घोड़े खच्चरों को रेगुलेट करने के साथ साथ उनसे इस मामले में हस्तक्षेप करने को कहा है। महाराज ने पर्यटन सचिव दिलीप जावलकर को सख्त हिदायत देते हुए कहा है कि घोड़े खच्चरों को खाना खाने के बाद तीन-चार घंटे का आराम मिलना चाहिए। ताकि यात्रा को पूरी तरह से रेगुलेट किया जाए। उन्होंने कहा कि यात्रियों को पहले ही रोका जाए और धीरे-धीरे करके उन्हे धामों को भेजा जाए, ताकि केदारनाथ में अत्यधिक भीड़ के कारण जानवरों पर दबाव न पड़े। उन्होंने कहा कि मूक जानवरों का ध्यान रखना हमारा दायित्व है। इसलिए इस तरह की घटनाएं बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

6 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

6 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

6 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

6 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

6 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

6 months ago