उत्तराखण्ड

चारधाम यात्रा को लेकर सतपाल महाराज का बड़ा बयान: हर वर्ष बढ़ रहे टूरिस्ट्स, वैकल्पिक मार्गों का होगा विकास

उत्तराखंड:-  पर्यटन मंत्री कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि चारधाम यात्रा को लेकर सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। उन्होंने कहा कि हर वर्ष टूरिस्ट बढ़ रहे हैं। इसको देखते हुए वैकल्पिक मार्गों को विकसित करने की योजना सरकार बना चुकी है। गैरसैंण को कारपोरेट टूरिस्ट डेस्टिनेशन के लिए रूप में विकसित करने और उत्तराखंड चारधाम प्राधिकरण जल्द बनाने की भी उन्होंने बात कही।  कनखल स्थित जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम महाराज से मिलने पहुंचे सतपाल महाराज ने चारधाम यात्रा की तैयारियों को लेकर अमर उजाला से बातचीत की। उन्होंने कहा कि गैरसैंण के रास्ते उत्तराखंड दर्शन को बढ़ावा मिले इसका लगातार प्रयास किया जा रहा है। गैरसैंण पर्यटन से जुड़े इसके लिए पूरी कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि इस बार भारी बारिश की चेतावनी भी है। इसके लिए भी सरकार पूरी तरह तैयार है। प्रयास किया जा रहा है कि वैकल्पिक मार्ग के रास्ते उत्तराखंड दर्शन की सुविधा दी जाए।

उन्होंने कहा कि कर्णप्रयाग से लोग गैरसैंण जाएं और रामनगर के रास्ते पूरे उत्तराखंड का भ्रमण हो सके इसका प्रयास किया जा रहा है। इसके लिए गैरसैंण में एक रात मुफ्त में ठहरने की सुविधा दी जाएगी। वहीं कारपोरेट टूरिस्ट डेस्टिनेशन विकसित करने से इस क्षेत्र से जुड़ीं कंपनियां बैठक व अन्य कार्यक्रम आयोजित कर सकेंगे। इससे गैरसैंण में पर्यटन को बढ़ावा तो मिलेगा ही साथ ही विधानसभा सत्र के लिए बने भवन का भी सीजन में सदुपयोग हो सकेगा। सतपाल महाराज ने तर्क देते हुए कहा कि दुबई में पर्यटन बढ़ाने के लिए लंदन जाने वालों को वहां पर एक रात फ्री में ठहरने की सुविधा दी जाने लगी। इसका परिणाम मिला कि आज दुबई में सबसे अधिक पर्यटन गतिविधियां हैं। कुछ इसी तरह गैरसैंण को कारापोरेट डेस्टिनेशन के रूप में विकसित करने की योजना है। सालभर बंद रहने वाली बिल्डिंग का भी सदुपयोग होगा और इससे वहां पर्यटन भी बढ़ेगा।

 

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

1 year ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

1 year ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

1 year ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

1 year ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

1 year ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

1 year ago