उत्तराखण्ड

सत्या फाउंडेशन वेलफेयर ट्रस्ट ने सिलाई–कढ़ाई प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली महिलाओं को सौंपे प्रमाणपत्र

सत्या फाउंडेशन वेलफेयर ट्रस्ट ने सिलाई-कढ़ाई का प्रशिक्षण लेने वाली महिलाओं को सर्टिफिकेट प्रदान किये हैं। एक कार्यक्रम में मुख्य अथिति राजीव महर्षि द्वारा प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली महिलाओं को प्रशिक्षण के सर्टिफिकेट प्रदान किये गये। इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष उदय सिंह ने कहा कि महिलाओं के उत्थान हेतू समय समय पर अनेक प्रशिक्षण कार्यक्रमो का आयोजन करती आ रही है।

इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि उत्तराखण्ड कांग्रेस के निवर्तमान प्रदेश मीडिया प्रभारी राजीव महर्षि ने सत्या फाउंडेशन वेलफेयर ट्रस्ट के द्वारा किये गये कार्यो की सराहना करते हुये कहा की संस्था महिला उत्थान के क्षेत्र सरहानीय कार्य कर रही है। संस्था के साथ मिलकर कोरोना काल में कई जरूरतमंद परिवारों की हर संभव सहायता प्रदान की है। राजीव महर्षि ने कहा करोना काल में जब जरूरतमंद लोगों को ऑक्सीजन सिलेंडर नहीं मिल पा रहे थे तब हमने एक अभियान छेड़ा था जिस अभियान में हमने कई ऑक्सीजन सिलेंडर उन पीड़ितों के घरों तक पहुंचाने का कार्य किया है जिन्हें हॉस्पिटलों से निराश होकर घर भेजा जा रहा था और परिवार वाले दर-दर ऑक्सीजन सिलेंडर के लिए भटक रहे थे।

युवा कांग्रेस सोशल मीडिया जिला अध्यक्ष विकास नेगी ने कहा जिस प्रकार से संस्था के साथ हम मिलकर अनेकों प्रयास कर रहे हैं और समय-समय पर शिविर के माध्यम से आप सभी माताएं बहनों को जागरूक करने का प्रयास किया है और हमारा उद्देश्य यह है कि इस महंगाई के आलम में जो परिवार हम से जुड़े हैं उन परिवार का कोई भी सदस्य भूखा ना सो सके।

विकास नेगी ने कहा हमने संस्था के अध्यक्ष उदय सिंह जी से बात की है की संस्था द्वारा सिखाएं जा रहे सिलाई , बुनाई , कढ़ाई , क्राफ्टिंग को विभिन्न विभिन्न क्षेत्रों में सेंटर खोलकर सिखाने का कार्य करें जिससे उन महिलाओं को अपने पैरों पर खड़े होने की सुविधाएं प्राप्त होगी जिससे वे अपने घर पर सिलाई बुनाई का कार्य कर सकें और उन्हें रोजगार प्राप्त हो जिससे वहां अपने बच्चों को शिक्षा प्राप्त करा सके।

कार्यक्रम का संचालन संस्था के अध्यक्ष उदय सिंह के द्वारा किया गया। इस अवसर पर प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली महिलाओ में रेखा ,अल्पना कुमारी, काजल ,शोभा पटवाल ,मधु , ऋतु ,दीपा देवी ,निशा देवी ,बीना ,अनीता नेगी , दर्शनी ठाकुर ,अंजलि रावत ,कोमल , बबली , किरण ,वंदना ,सुनीता देवी ,महेश्वरी देवी,मीना बडोनी आदि उपस्थित रहे। वही संस्था के सदस्यों में संस्था के अध्यक्ष उदय सिंह ,कोषाघ्यक्ष दीपिका ,संस्था के सदस्य कविता आदि मौजूद रहे।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

8 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

8 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

8 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

8 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

8 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

8 months ago