उत्तराखण्ड

दमुवाढूंगा की कॉलोनियों में आपदा का मंजर, पत्थर और मलबे से भरी गलियाँ, प्रभावित परिवारों की नींद उड़ी

हल्द्वानी के दमुवाढूंगा के कृष्णा विहार, देवकी विहार और गायत्री कॉलोनी में आपदा के जख्म 48 घंटे बाद भी हरे हैं। कॉलोनियों की कुछ गलियों को छोड़ दें तो मौके पर पत्थर और मलबा बिखरा हुआ है। आपदा प्रभावित परिवार अपने आशियाने को बचाने के लिए उपाय खोज रहे हैं। मंगलवार की काली रात ने लोगों के मन में ऐसा खौफ पैदा कर दिया है कि कई परिवारों की नींद उड़ी हुई है। कृष्णा कॉलोनी में नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनोज कांडपाल नगर निगम की पांच टीमों के साथ मलबा साफ करवाते नजर आए। गायत्री नगर में टीम गलियों की धुलाई करती दिखी। स्थानीय निवासी भगवती नेगी प्रशासन की सक्रियता से नाखुश दिखीं। बोलीं, आपदा में घर की चहारदीवारी टूटने के साथ बरामदे तक मलबा भर गया था। हजारों का नुकसान हुआ है लेकिन पांच हजार का चेक थमा दिया गया। वर्षों से नाले की समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो पाया है। रेखा बोरा का कहना था कि हर साल नाले का पानी आबादी की ओर पहुंचकर तबाही मचाता है लेकिन प्रशासन नुकसान के बाद निरीक्षण कर जिम्मेदारी से इतिश्री कर लेता है।

आपदा प्रभावितों की सुनवाई नहीं होने से नंदन सिंह सिस्टम से खिन्न नजर आए। गोविंद मिश्रा का कहना था कि मुआवजा राशि ऊंट के मुंह में जीरे के समान है। लोगों ने कहा कि अब तक सुरक्षा के नाम पर नाले से पत्थर उठाकर किनारे पर ढेर लगाए गए हैं। टीम ने देखा कि बचाव कार्यों को देखते हुए क्षेत्र में जनजीवन पटरी पर आने में समय लग सकता है। कृष्णा विहार, देवकी विहार और गायत्री कॉलोनी के लोग पेयजल संकट से परेशान हैं। लोगों का कहना है कि उनके नलों में आधे घंटे से भी कम पानी आ रहा है। 30 मिनट मिल रहा पानी भी मटमैला है। उन्होंने जल संस्थान से पेयजल संकट से निजात दिलाने की मांग की है। लोगों का कहना है कि क्षेत्र में बिजली और संचार की भी दिक्कत हो रही है। प्रभावितों ने जिला प्रशासन से व्यवस्थाओं में सुधार की मांग उठाई।  हल्द्वानी नगर निगम के 120 कर्मी तीन कॉलोनियों का मलबा साफ करने में जुटे हैं। सफाई के कार्य में पोकलेन और जेसीबी की मदद ली जा रही है। संकरी गलियों में मलबा निकालने में कर्मियों को ज्यादा मशक्कत करनी पड़ रही रही है।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

1 year ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

1 year ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

1 year ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

1 year ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

1 year ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

1 year ago