उत्तर प्रदेश:- उत्तर प्रदेश के मथुरा में करवा चौथ पर विवाहिता के लापता होने का मामला सामने आया है। विवाहिता की चप्पल पानीगांव पुल पर मिली हैं। परिजन ने यमुना में कूदने की आशंका जताई है। थाना मांट और वृंदावन पुलिस ने यमुना में तलाशी अभियान चलाया। अभी महिला का पता नहीं चला है।
घटना वृंदावन कोतवाली क्षेत्र के कांशीराम कॉलोनी की है। यहां निवासी प्रदीप की पत्नी निशा (21) रविवार सुबह अचानक घर से लापता हो गई। पति के अनुसार जब वह सोकर उठे तो निशा घर में नहीं थी। आसपास पूछताछ के बाद जब कोई पता नहीं लगा तो पानीगांव मार्ग पर ढूंढने निकले। यहां निशा की एक चप्पल पुल पर पड़ी मिली। इससे उन्हें निशा के यमुना में छलांग लगाने की आशंका हुई।
इसके बाद घटना के संबंध में पुलिस को सूचना दी गई। मांट और वृंदावन पुलिस ने गोताखोरों की मदद से यमुना में तलाशी अभियान चलाया। लेकिन, कई घंटे बाद भी निशा का कोई पता नहीं लग सका है। पुलिस ने पति से तहरीर लेकर जांच शुरू कर दी गई है। कोतवाल रवि त्यागी ने बताया कि तहरीर मिल गई। जांच के बाद ही मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…