देहरादून: देवभूमि में कोरोना काल के दौरान रखे गये 2200 से ज्यादा कर्मचारियों को हटाए जाने से नाराज और सेवा विस्तार की मांग को लेकर कर्मचारियों ने अपना आंदोलन और उग्र कर दिया है। आज यानि शुक्रवार को उन्होंने अपनी मांगों को लेकर सचिवालय की तरफ कूच किया। आन्दोलनरत कर्मचारी पीपीई किट पहनकर कूच में शामिल हुए। सचिवालय पर उन्हें रोकने के लिए बैरिकेटिंग लगा दी गई थी ।
कर्मचारी देहरादून, हरिद्वार, उत्तरकाशी, ऋषिकेश, टिहरी समेत कई जिलों से यहां पहुंचे थे। आन्दोलित कर्मचारियों में स्वास्थ्य मंत्री को लेकर आक्रोश दिखाई दिया। सरकार ने उन्हें समायोजन का आश्वासन दिया था लेकिन उसे पूरा नहीं किया जा रहा है। इस दौरान सिटी मजिस्ट्रेट कुश्म चौहान ने ज्ञापन लिया और उनकी मांग मंत्री और सचिव तक पहुंचाने की बात कही।
आंदोलित युवाओं ने दो दिन में अपनी समस्या का सामाधान नहीं होने पर सीएम आवास कूच करने की चेतावनी दी।
कर्मचारियों का कहना है कि सरकार एवं प्रबंधन की उदासीनता के चलते उन्हें अब उग्र आंदोलन को मजबूर होना पड़ रहा है। हटाए गये कर्मचारी लंबे समय से अस्पताल के बाहर धरने पर बैठे हैं, वह बीमार पड़ने लगे हैं उनको आर्थिक संकट का भी सामना करना पड़ रहा है। आईसीयू ऑपरेशन थिएटर और वार्डों की स्थिति बदहाल है घंटो तक मरीज को इलाज नहीं मिल पा रहा है।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…