देहरादून:- उत्तरांचल प्रेस क्लब कार्यकारिणी ने सचिव स्वास्थ्य डॉ. आर राजेश कुमार से मुलाकात की। प्रेस क्लब अध्यक्ष अजय राणा ने प्रेस क्लब में आयोजित हुए स्वास्थ्य शिविर के लिए सचिव स्वास्थ्य का आभार जताया और क्लब की ओर से स्मृति चिह्न भेंट किया। डॉ. आर राजेश कुमार ने कहा कि पत्रकारों का स्वास्थ्य विभाग को हमेशा सहयोग मिलता रहता है। कोविड काल में भी पत्रकारों ने स्वास्थ्य विभाग के साथ मिलकर अच्छा कार्य किया।
इसके लिए उन्होंने पत्रकारों का आभार जताया। सचिव स्वास्थ्य द्वारा आम जनमानस से कोविड-19 का पालन करने की अपील की साथ ही उन्होंने मीडिया से अपील की है कि वे लोगों को कोविड नियमों का पालन करने के लिए ज्यादा से ज्यादा जागरूक करें। इस अवसर पर स्वास्थ्य सचिव ने अधिकारियों निर्देशित किया कि पत्रकारों व उनके परिवारों के लिए वर्ष में दो बार प्रेस क्लब में स्वास्थ्य शिविर लगाया जाये और इसके लिए एक निर्धारित कैलेंडर तिथि के साथ जारी किया जाए, ताकि हर वर्ष निर्धारित समय पर स्वास्थ्य कैंप लग सके।
इस अवसर पर प्रेस क्लब अध्यक्ष अजय राणा, क्लब महामंत्री विकास गुसाईं, कोषाध्यक्ष मनीष चंद्र भट्ट, वरिष्ठ उपाध्यक्ष रश्मि खत्री, कनिष्ठ उपाध्यक्ष दरवान सिंह के साथ ही दून मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. आशुतोष सयाना, डॉ. अजय नगरकर, कार्यक्रम अधिकारी एनएचएम व अनिल सती आईईसी अधिकारी, एनएचएम मौजूद थे।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…