देहरादून: देहरादून उत्तराखंड के सचिव स्वास्थ्य डॉक्टर आर. राजेश कुमार ने चार जिलों के मुख्य चिकित्साधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुये अल्टीमेटम भी दे दिया है। देहरादून, उत्तरकाशी, पौडी, रूद्रप्रयाग जिलों के मुख्य चिकित्साधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कार्यक्रम के अंतर्गत आयुष्मान भारत हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर के उच्चीकरण का काम किया जाना है।
आगामी 23 दिसंबर को सीएम पुष्कर सिंह धामी द्वारा रोजगार मेले के आयोजन में शिरकत कर इन वैलनेस सेंटर में नियुक्ति पाने वालों की कोई जानकारी अभी तक शासन स्तर पर प्राप्त नहीं हो सकी है जबकि रोजगार मेले में 19 युवाओं को इस स्थान पर तैनाती के संबंध में मुख्यमंत्री स्तर से नियुक्ति पत्र दिया जाना है।
इसके साथ साथ सीएमओ स्तर से पूरी इस महत्वाकांक्षी योजना में बेहद लापरवाही बरती जा रही है। सचिव स्वास्थ्य के मुताबिक कार्यक्रम में कोई चूक या लापरवाही होने की दिशा में सीएमओ जिम्मेदार होगें इसके साथ-साथ भविष्य में इन सीएमओ को बैड इंट्री देने की भी तैयारी हो रही है।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…