उत्तराखण्ड

सचिव कार्मिक शैलेश बगोली ने पाली गांव में मत्स्य पालन व्यवसाय एवं पोल्ट्री फार्म का किया स्थलीय निरीक्षण

पिथौरागढ़:-  पिथौरागढ़ के चार दिवसीय जनपद भ्रमण पर सचिव कार्मिक एवं सतर्कता, उच्च शिक्षा, सूचना प्रौद्योगिकी, मंत्री परिषद, सूचना शैलेश बगोली द्वारा सोमवार को विकासखंड कनालीछीना के ग्राम पाली एवं डूंगरी में मत्स्य पालन, औद्यानिकी कार्यों , मुर्गी पालन एवं ब्रेकरी व्यवसाय का स्थलीय निरीक्षण किया गया तथा संबंधित किसानों से वार्ता कर स्वरोजगारपरक कार्यों से उन्हें प्राप्त होने वाली आय के बारे में जानकारी ली गयी।

सचिव ने ग्राम पाली में विकास खंड कार्यालय कनालीछीना द्वारा मनरेगा के अन्तर्गत रोपे गये फल कीवी के एक हजार पौधों की खेती एवं मुख्यमंत्री सीमान्त विकास योजना के अंतर्गत पाली गांव में ही जय माता भवानी स्वयं सहायता समूह द्वारा चलाए जा रहे बेकरी शॉप का निरीक्षण किया। सचिव द्वारा पाली गांव में ही मत्स्य पालन व्यवसाय एवं पोल्ट्री फार्म चला रहे किसान विपिन के पोल्ट्री फार्म का स्थलीय निरीक्षण किया गया। सचिव द्वारा ग्राम डूंगरी में मत्स्य पालन व्यवसाय कर रहे किसान भूपेंद्र सिंह,बसंत सिंह, होशियार सिंह,योगेंद्र सिंह, नरेंद्र सिंह, हीरा सिंह, नर सिंह के मत्स्य तालाबों का स्थलीय निरीक्षण किया गया।

इस दौरान मत्स्य पालन व्यवसाय कर रहे किसानों ने सचिव को बताया कि यदि एक किसान के पास कम से कम तीन  तालाब हों तो उन्हें अच्छी आय प्राप्त हो जाती है। सचिव ने जिला मत्स्य अधिकारी को निर्देश दिये कि मत्स्य पालन व्यवसाय कर रहे किसानों की मांग पूछी जाए तथा उन्हें मत्स्य पालन व्यवसाय के विकास में आवश्यक सहयोग प्रदान किया जाय।

उन्होंने कहा कि ग्राम डूंगरी के समान ही जनपद के अन्य ऐसे ग्राम चिन्हित किये जाय जहां पानी की पर्याप्त उपलब्धता हो तथा ऐसे ग्रामों में कलस्टर के रूप में मत्स्य पालन व्यवसाय को बढ़ावा दिया जाय। सचिव ने मत्स्य पालन व्यवसाय को बढ़ावा देने के बाबत सचिव मत्स्य विभाग से भी दूरभाष पर वार्ता की। इस दौरान सचिव द्वारा स्वरोजगारपर कार्य कर रहे किसानों एवं सहायता समूह के सदस्यों के कार्यों की सराहना की गयी तथा उनका उत्साहवर्धन किया गया। उन्होंने किसानों को उत्पादन बढ़ाने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर जिलाधिकारी रीना जोशी, मुख्य विकास अधिकारी वरुण चौधरी ,  जिला विकास अधिकारी रमा गोस्वामी, खण्ड विकास अधिकारी कनालीछीना जगदीश प्रसाद, जिला उद्यान अधिकारी त्रिलोकी राय, जिला मत्स्य अधिकारी आदि उपस्थित थे।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

4 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

4 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

4 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

4 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

4 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

4 months ago