देश-विदेश

सुरक्षा में सेंध: पाकिस्तान ने जम्मू-कश्मीर, पंजाब, राजस्थान, गुजरात में भेजे ड्रोन

हिमाचल प्रदेश  पाकिस्तान ने शुक्रवार को रात जम्मू-कश्मीर, पंजाब और राजस्थान से गुजरात तक के 26 इलाकों में फिर ड्रोन से हमला किया। पंजाब के फिरोजपुर में ड्रोन से करीब 25 धमाके हुए। उधर, 9-10 मई की  दरमियानी रात लगभग 1:30 बजे हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के गगरेट उपमंडल के पिरथीपुर और अंब उपमंडल के तहत भरवाईं क्षेत्र के बेहड़भटेड़ गांव में गैर आबादी वाले क्षेत्र में धातु के संदिग्ध उपकरणनुमा टुकड़े  मिले हैं। देखने से यह किसी मिसाइल या राॅकेट के लग रहे हैं।

स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और सुरक्षा प्रबंध सुनिश्चित किए। प्रारंभिक निरीक्षण में यह टुकड़े निष्क्रिय प्रतीत हो रहे हैं तथा इससे किसी प्रकार के जानमाल के नुकसान की कोई सूचना नहीं है। विशेषज्ञ टीम द्वारा गहन जांच की जा रही है। प्रशासन का सभी नागरिकों से अनुरोध है कि संयम और शांति बनाए रखें, किसी भी प्रकार की अफवाहों से बचें, और केवल अधिकृत एवं प्रमाणिक सूचनाओं पर ही भरोसा करें।

वहीं, पंजाब-हिमाचल सीमा पर स्थित थाना डमटाल के अंतर्गत पड़ते पठानकोट एयर बेस के साथ लगते गांव माजरा में सुबह 5:00 बजे भारतीय सेना की ओर से एक पाकिस्तानी ड्रोन को मार गिराया। इसकी सूचना मिलते ही थाना प्रभारी डमटाल कल्याण सिंह, पंजाब पुलिस तथा अर्ध सैनिक बल मौके पर पहुंचे। तुरंत सेना के अधिकारियों को बुलाया गया। सेना ने कार्रवाई करते हुए ड्रोन के अवशेषों को अपने साथ ले गई है।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

8 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

8 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

8 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

8 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

8 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

8 months ago