उत्तराखण्ड

अंकिता भंडारी हत्याकांड के विरोध प्रदर्शन के बाद राजभवन और सीएम आवास का सुरक्षा घेरा किया मजबूत

देहरादून:- अंकिता भंडारी हत्याकांड के विरोध में राजभवन के सामने प्रदर्शन हुआ था। अतिसंवेदनशील इलाके में भीड़ की पुलिस के साथ नोंकझोंक हुई थी। राजभवन के सामने शनिवार को हुए प्रदर्शन के बाद वहां की सुरक्षा व्यवस्था और मजबूत कर दी गई है। पुलिस ने राजभवन और सीएम आवास आने वाले रास्तों पर दोनों और नए बैरिकेड लगाकर पुलिस तैनात कर दी है। बैरिकेड के बीच और राजभवन व सीएम आवास के आसपास धारा 144 भी लागू रहेगी।

शनिवार को अंकिता भंडारी हत्याकांड के विरोध में राजभवन के सामने प्रदर्शन हुआ था। अतिसंवेदनशील इलाके में भीड़ की पुलिस के साथ नोंकझोंक हुई थी। सुरक्षा में लापरवाही के चलते अधिकारियों को चिंता हुई तो क्षेत्र की सुरक्षा की समीक्षा की गई।

अंकिता भंडारी हत्याकांड

एसएसपी दलीप सिंह कुंवर ने बताया कि डीजीपी के निर्देश पर यहां की सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई है। अब राजभवन और सीएम आवास के पास दोनों ओर दो बैरिकेड और लगाए गए हैं। इन पर सादे कपड़ों में पुलिस तैनात कर दी गई है। बिना चेकिंग इस रास्ते कोई नहीं निकलेगा। पांच या इससे अधिक लोग खड़े पाए गए तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

राजभवन पर प्रदर्शन के मामले में एसएसपी ने कैंट व ऋषिकेश के एसएचओ और एक दरोगा को लाइन हाजिर कर दिया है। आरोप है कि इन्होंने सूचना मिलने पर भी लापरवाही बरती और सुरक्षा संबंधी कोई उपाय नहीं किए।

एसएसपी दलीप सिंह कुंवर ने बताया कि यह क्षेत्र अतिसंवेदनशील है। यहां आने से पहले सभी की सुरक्षा संबंधी जांच होनी चाहिए। हर खुफिया सूचना पर ध्यान देकर अतिरिक्त प्रबंध किए जाने चाहिए। शनिवार को प्रदर्शनकारी ऋषिकेश से चले थे। लेकिन, ऋषिकेश एसएचओ रवि सैनी ने प्रदर्शनकारियों की लगातार निगरानी नहीं की। इसके चलते ये देहरादून आ पहुंचे और राजभवन के सामने प्रदर्शन किया।

कैंट थाने के एसएचओ राजेंद्र सिंह रावत को इसकी जानकारी मिली तो उन्होंने भी यहां सुरक्षा के कोई प्रबंध नहीं किए। कैंट थाने के दरोगा जगत सिंह ने भी प्रदर्शनकारियों के आने की सूचना मिलने पर भी सुरक्षा संबंधी कोई कार्रवाई नहीं की। लिहाजा तीनों को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया गया है। कैंट एसएचओ की जगह इंस्पेक्टर विनय कुमार को कार्यवाहक एसएचओ बनाया गया है।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

6 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

6 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

6 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

6 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

6 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

6 months ago